लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Odyssey Day 3 Sunday Box Office Collection Movie Directed By Christopher Nolan Starring Matt Damon – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का इंतजार दुनिया भर के दर्शकों को रहता है। उन्होंने अब तक ‘द डार्क नाइट’, ‘इंसेप्शन’,  ‘इंटरस्टेलर’ और ‘ओपेनहाइमर’ जैसी अलग-अलग जॉनर की हिट फिल्में बनाई हैं। इन दिनों उनकी नई फिल्म ‘द ओडिसी’ भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड ही नहीं भारत में भी यह दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन।  





The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : सोशल मीडिया


भारत में ‘द ओडिसी’ ने तीसरे दिन की कितनी कमाई? 

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने तीसरे दिन 17.68 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 57.08 करोड़ रुपये हो चुका है। भारतीय दर्शक इस फिल्म को खूब सराहा रहे हैं। 


The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : सोशल मीडिया


वर्ल्डवाइड किया कितना कलेक्शन? 

द हॉलीवुड रिपोर्टर के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 125 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि विदेशी बाजारों से लगभग 132.8 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन अब तक 257.8 मिलियन डॉलर हाे गया है। इस तरह से यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी जमकर नोट छाप रही है। 


The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


‘द ओडिसी’ ने बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर 

‘द ओडिसी’ के अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ भी मौजूद है। इसने रिलीज के दसवें दिन यानी रविवार को 10.91 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 122.66 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा फिल्म ‘अल्फा’ ने रिलीज के 17वें दिन 50 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी रिलीज के 24वें दिन 51 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। 


The Odyssey Day 3 Sunday Box office Collection Movie Directed By Christopher nolan Starring Matt Damon

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : सोशल मीडिया


दर्शकों को क्यों पसंद आई ‘द ओडिसी’?

‘द ओडिसी’ की कहानी ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित है। इसे क्रिस्टोफर नोलन ने अपने अलग अंदाज में पेश किया है। कहानी में ट्रोजन का युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडिसीस अपने देश लौटना चाहते हैं। उनकी इस घर लौटने की यात्रा में कई रोमांचक मोड़ आते हैं, 10 वर्ष बाद वह अपने राज्य लौटता है, इसके बाद भी फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलते हैं।  

इस फिल्म में हॉलीवुड के चर्चित कलाकार नजर आए हैं। जिसमें मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल शामिल हैं। फिल्म में मैट डेमन ने राजा ओडिसीस का किरदार निभाया है, उनके अभिनय को खूब सराह जा रहा है। फिल्म की यह सभी बातें दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Avengers Endgame Encore Box Office Day 1 Re Release Opens With 7.28 Crore In India – Entertainment News: Amar Ujala

“मैं खुद हाइड्रोजन कार से चलता हूं”:नितिन गडकरी का बड़ा एलान- 10 रूटों पर चलेंगी हाइड्रोजन बसें – Nitin Gadkari Says I Travel In A Hydrogen Vehicle, Hydrogen Buses To Be Introduced On 10 Routes

विश्वकप लिए क्या है भारत का प्लान?:नीतीश को मिलेंगे मौके, कृष्णा-गुरनूर पर भी रहेगी नजर; मोर्केल ने खोला राज – Morne Morkel Wants India To Manage Nitish Kumar Reddy Carefully, Groom Him As An All-rounder

Railways:सर्दियों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 13 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट – Railways: Important News For Winter Travellers, 13 Trains To Be Affected; Check Full List

सुजुकी की भारत में उत्पादन क्षमता Fy30 तक 40 लाख वाहन करने की योजना:कारखाना उत्पादकता 50% बढ़ाने का लक्ष्य – Suzuki Motor Plans To Raise India Production Capacity To 4 Million Vehicles By Fy30 Boost Factory Productivity

भाजपा नेता के बेटे और बीवी की मौत:ग्रेनो बस हादसे में जल गए जिंदा, चल नहीं पाती थी मां; छोड़कर नहीं भागा बेटा – Bjp Treasurer Neeraj Gupta Wife And Son Die In Greater Noida Bus Fire

Leave a Comment