
सिंगापुर के मॉडल और फैशन फोटोग्राफर चुआंडो टैन 60 साल की उम्र में भी अपनी पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं. साल 2017 में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. उस समय उनकी उम्र 51 साल थी और कई लोग उनकी उम्र जानकर हैरान रह गए थे. हालांकि, टैन अपनी फिटनेस और लुक्स को किसी चमत्कारी एंटी-एजिंग फॉर्मूले का नतीजा नहीं बताते. उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू में डाइट, एक्सरसाइज, नींद, जेनेटिक्स और लंबे समय तक एक जैसी दिनचर्या बनाए रखने को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बताया है.

मॉडलिंग से फोटोग्राफी तक का सफर
चुआंडो टैन ने 1980 और 1990 के दशक में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. वह सिंगापुर और एशिया में पहचाने जाने वाले पुरुष मॉडलों में शामिल रहे. बाद में उन्होंने कैमरे के पीछे काम करना शुरू किया और फैशन फोटोग्राफर के रूप में पहचान बनाई.
डाइट में अंडे, चिकन, मछली और सब्जियां
टैन ने अपनी डाइट को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बताया है. एक इंटरव्यू में टैन ने कहा था कि उनकी फिटनेस में डाइट की बड़ी भूमिका है. उनके नाश्ते में आमतौर पर 6 अंडे शामिल होते हैं, हालांकि वह इनमें से केवल दो अंडों की जर्दी खाते हैं. इसके साथ वह दूध लेते हैं. कभी-कभी नाश्ते में एवोकाडो, बेरीज, ओटमील या प्रोटीन शेक भी शामिल होता है.
लंच में वह आमतौर पर ग्रिल्ड या स्टीम्ड चिकन या मछली, चावल और सब्जियां खाते हैं. फिश सूप या ब्रॉथ भी उनके खाने का हिस्सा हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से बचते हैं और पर्याप्त पानी पीते हैं. वह कॉफी और शराब नहीं पीते और धूम्रपान भी नहीं करते हैं.
हफ्ते में 3-5 दिन एक्सरसाइज
टैन की फिटनेस रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो दोनों शामिल हैं. वह हफ्ते में 3-5 बार करीब 30 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं. उनकी एक्सरसाइज में स्क्वाट, पुश-अप और पुल-अप जैसे मूवमेंट शामिल हैं. इसके अलावा वह तेज वॉकिंग और स्विमिंग जैसी लो-इंटेंसिटी कार्डियो गतिविधियां भी करते हैं.
नींद और स्किनकेयर पर भी ध्यान
टैन रात करीब 11 बजे सोने की कोशिश करते हैं और सोने से कम से कम 5 घंटे पहले अपना आखिरी खाना खत्म कर लेते हैं. वह सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाकर रिलैक्स करना पसंद करते हैं. उनकी स्किनकेयर रूटीन भी काफी साधारण है, जिसमें जेंटल क्लींजर और मॉइस्चराइजर शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: क्या प्याज के ऊपर वाला कठोर सफेद हिस्सा खाने से होता है किडनी स्टोन? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सच्चाई
The post 60 की उम्र में भी 30 का दिखता है यह शख्स!, जानें डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल का राज appeared first on Prabhat Khabar.
