लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dividend Alert: हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Dividend Stock News: टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd) ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2017 तय की गई है. यानी कि इस दिन तक कंपनी के रजिस्टर्ड रिकॉर्ड में आपका नाम होना चाहिए तभी आपको डिविडेंड का मुनाफा मिलेगा. आपको 15 जुलाई 2026 या उससे पहले इस शेयर को खरीदना होगा ताकि रिकॉर्ड डेट तक यह आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाए. 

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा, “जैसा कि 29 अप्रैल, 2026 के हमारे लेटर में बताया गया है, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है. अगर AGM में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी देते हैं, तो लागू टैक्स (TDS) काटने के बाद सोमवार, 3 अगस्त, 2026 से डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.”

कंपनी ने आगे कहा, “सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 42 के तहत, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए डिविडेंड पाने के हकदार सदस्यों की पहचान करने के लिए गुरुवार, 16 जुलाई, 2026 को ‘रिकॉर्ड डेट’ तय किया गया है.”

डिविडेंड से कितनी हो जाएगी कमाई?

आपके पास कंपनी के शेयरों की संख्या प्रति शेयर डिविडेंड  कुल अनुमानित डिविडेंड राशि
10 शेयर 25 रुपये 250 रुपये
50 शेयर 25 रुपये 1250 रुपये
100 शेयर 25 रुपये 2500 रुपये
500 शेयर 25 रुपये 12500 रुपये

निवेशकों के लिए जरूरी बातें

टैक्स में कटौती (TDS)- अगर एक वित्तीय वर्ष में आपका कुल डिविडेंड अमाउंट 5000 रुपये से अधिक होता है, तो कंपनी भुगतान करने से पहले 10% TDS काटेगी.

शेयर प्राइस एडजसमेंट- एक्स डिविडेंड डेट (16 जुलाई) को बनारस होटल्स के शेयर की कीमत में से 25 रुपये की कटौती (एडजस्टमेंट) देखी जा सकती है इसलिए सिर्फ डिविडेंड के लिए अंतिम दिनों में खरीदारी करते समय मार्केट रिस्क का ध्यान रखें. 

पात्रता माध्यम- शेयर आपके डीमैट अकाउंट में इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने चाहिए या फिजिकल फॉर्म में ट्रांसफर की वैध प्रक्रिया 16 जुलाई, 2026 के कामकाजी घंटों के बंद होने से पहले पूरी होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Cut: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 3.1% की गिरावट, सरकार ने समझाया पूरा गणित 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment