लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Great Grand Superhero Box Office Collection Day 1 Know Total Earning Of Jackie Shroff Film – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जैकी श्रॉफ की अदाकारी वाली फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का दर्शक काफी इंतजार कर रहे थे। आज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी, हालांकि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा है। फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।




The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film

द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो
– फोटो : इंस्टाग्राम@zeestudiosofficial


‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का कलेक्शन

सुपरहीरो वाली फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का बॉक्स ऑफिस पर आज पहला दिन है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने सिर्फ 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों में देर रात इजाफा हो सकता है। पहले दिन फिल्म की कमाई करोड़ के आंकड़े से नीचे है, जिसे अच्छी शुरुआत नहीं कहा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को कितना कलेक्शन कर पाती है।


The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film

द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो
– फोटो : यूट्यूब


बजट के हिसाब से कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का बजट 25 करोड़ रुपये है। माना जाता है कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का 10 प्रतिशत कमा लेती है, तो यह उसकी औसत कमाई मानी जाती है। अगर 20 प्रतिशत कमाती है तो इसे अच्छा कलेक्शन माना जाता है। इस तरह से अगर देखें तो फिल्म ने औसत से कम कमाई की है।


The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
– फोटो : यूट्यूब


‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के लिए चुनौती

बॉक्स ऑफिस पर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के लिए कई चुनौतियां हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में ‘चांद मेरा दिल’, ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3’ लगी हुई हैं। यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। ‘चांद मेरा दिल’ ने आज 68 लाख रुपए कमाए हैं। वहीं ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 60 लाख रुपए कमाए हैं। इसी तरह से ‘दृश्यम 3’ ने 3.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘करुप्पु’ ने 2.22 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन फिल्मों के आगे ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की राहें आसान होने वाली नहीं हैं।


The Great Grand Superhero box office collection day 1 know total earning of jackie shroff film

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
– फोटो : यूट्यूब


क्या है फिल्म की कहानी?

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ एंटरटेनमेंट, ह्यूमर और सस्पेंस से भरपूर है। इसमें जैकी श्रॉफ, मिहिर गोडबोले, शिवांश चोर्गे, भाग्यश्री पटवर्धन और प्रतीक स्मिता पाटिल हैं। ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ फिल्म की कहानी दीपू (मिहिर गोडबोले) और उसके दादा (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है। पिता का ट्रांसफर होने के बाद दीपू नए स्कूल में एडमिशन लेता है, जहां वो अपने दोस्तों को बताता है कि उसके दादा सुपरहीरो हैं और वो एलियन्स से लड़ते हैं। दीपू की इस बात पर उसके कुछ दोस्त यकीन कर लेते हैं, जबकि कुछ दोस्त इसे झूठा मानकर उनका पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं। यहीं से शुरू होता है फिल्म में रोमांच।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशिफल 04 सितंबर:तुला और धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मिल सकता है लाभ – Today Prediction Horoscope Of 04 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

त्रिकुटा पर्वत के दो रहस्य:दुनिया को मिली एलियम जम्मूनेंस और जम्मू-कश्मीर में पहली बार दिखा दुर्लभ हरा सांप – Two Mysteries Of Trikuta Mountain: Allium Jammuense And The Rare Green Snake Spotted For The First Time

‘किसी को भी छूट नहीं ‘:तेलंगाना कैबिनेट से कोंडा सुरेखा की छुट्टी पर कांग्रेस ने क्या-क्या कहा? क्या है विवाद – T’gana Cm Sacks Forest Minister, Konda Surekha Slams ‘blackmail Politics’

सुर्खियां:इसरो के उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण, आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम; तेल की कीमत में फिर तेजी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

मस्क की ‘साइबरकैब’ में नहीं होगा स्टीयरिंग:फिर कैसे रुकेगी गाड़ी? अमेरिका में शुरू हुई नई सेवा – Musk Launches Steering-wheel-free Taxi Service In Bet Riders Lose ‘no Control’ Fears, Hop Inside

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर कितना पानी लगता है: ऑल्टमैन बोले- एक बादाम और 38 हजार सवाल बराबर, दावे में और क्या? – Chatgpt Water Consume Altman Says California Almond 38000 Queries What Else Does The Claims Say Know Concerns

Leave a Comment