Stuffed Aloo Dum Recipe: अगर आप रोज की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार स्टफ्ड आलू दम ट्राई कर सकते हैं. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से मसालेदार स्टफिंग से भरे आलू जब गाढ़ी और चटपटी ग्रेवी (Stuffed Aloo Dum Recipe) में पकते हैं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. इसे आप रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

स्टफ्ड आलू दम के लिए सामग्री
आलू की स्टफिंग के लिए:
{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”6-7 छोटे या मीडियम साइज के आलू”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”100 ग्राम पनीर या चीज”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 बारीक कटा प्याज”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 बारीक कटी हरी मिर्च”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच गरम मसाला”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच अमचूर पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”स्वादानुसार नमक”}
ग्रेवी के लिए:
{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बारीक कटे प्याज”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2-3 टमाटर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ कप फेंटा हुआ दही”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच हल्दी पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चम्मच धनिया पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ चम्मच गरम मसाला”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 चम्मच कसूरी मेथी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2-3 बड़े चम्मच तेल”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार पानी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”स्वादानुसार नमक”}
यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ये 4 झटपट स्नैक्स, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार
Stuffed Aloo Dum Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी स्टफ्ड आलू दम
{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर उबाल लें, लेकिन ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा गलने न पाएं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
ठंडा होने के बाद उनका छिलका उतार लें. अब चाकू या छोटे चम्मच की मदद से आलू के बीच से थोड़ा हिस्सा निकाल लें. निकाले हुए आलू को फेंकें नहीं, इसे स्टफिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे भरावन अच्छी तरह तैयार होगी और स्वाद भी बढ़ेगा.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
एक बाउल में निकला हुआ आलू, पनीर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब इस मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में लेकर आलू के अंदर सावधानी से भर दें.स्टफिंग को बहुत ज्यादा दबाकर न भरें, वरना आलू टूट सकते हैं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें भरे हुए आलू रखें. इन्हें धीमी से मीडियम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें.आलू को लगातार चलाने के बजाय कड़ाही को हल्का घुमाते रहें, ताकि वे टूटें नहीं. जब आलू बाहर से हल्के क्रिस्पी हो जा एं, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
उसी कड़ाही में जरूरत के हिसाब से थोड़ा तेल डालें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड पकाएं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब टमाटर की प्यूरी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग दिखाई देने लगे.इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. आंच धीमी रखें और मसालों को अच्छी तरह भूनें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब गैस धीमी करके फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें. इससे दही फटने की संभावना कम होगी. मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी तैयार करें. अब गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल दें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
तैयार ग्रेवी में धीरे-धीरे भरवां आलू डालें. कड़ाही को ढककर करीब 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें, ताकि ग्रेवी का स्वाद आलू के अंदर तक पहुंचे. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.
“}
ऐसे करें सर्व
स्टफ्ड आलू दम को गर्मागर्म रोटी, पराठे, पूरी या जीरा राइस के साथ परोसें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और कसूरी मेथी डालने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे. अगर आपको तीखा और मसालेदार खाना पसंद है, तो ग्रेवी में अपनी पसंद के अनुसार हरी मिर्च या लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: न ओवन चाहिए, न पिज्जा बेस, सूजी से ऐसे बनाएं टेस्टी पिज्जा
The post Stuffed Aloo Dum Recipe: आलू में भरी ऐसी स्टफिंग, स्वाद लेते ही कहेंगे वाह appeared first on Prabhat Khabar.
