
Food Safety Tips: मानसून का मौसम खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है. ऐसे समय में घर की किचन में रखे फल-सब्जी, बचा हुआ खाना और बाहर से आने वाले Ready-to-Eat Food को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी जरूरी है.
खाने की सुरक्षा सिर्फ अच्छी चीजें खरीदने तक सीमित नहीं है. उसे घर लाने के बाद कैसे धोया, काटा, पकाया और स्टोर किया जा रहा है, इसका भी उतना ही महत्व है. FSSAI की फूड सेफ्टी गाइडेंस में भी खरीदारी से लेकर स्टोरेज और खाना पकाने तक स्वच्छता और सही तापमान बनाए रखने पर जोर दिया गया है.
1. फल-सब्जी खरीदते समय इन चीजों पर दें ध्यान
- सब्जी या फल खरीदते समय सिर्फ ताजगी और कीमत न देखें. बहुत ज्यादा नरम, सड़े हुए, फफूंदी लगे या कटे-फटे हिस्सों वाली चीजों को खरीदने से बचें.
- FSSAI की गाइडेंस के मुताबिक खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी स्थिति और खराब होने के संकेतों पर ध्यान देना चाहिए.
- घर लाने के बाद भी खराब हिस्से को अलग कर दें, ताकि वह दूसरी चीजों को प्रभावित न करे.
2. फल-सब्जी धोने में न करें ये गलती (Food Safety Tips)
- फल और सब्जियों को काटने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है.
- FSSAI घरेलू फूड सेफ्टी गाइडेंस में फलों और सब्जियों को बहते पानी में धोने की सलाह दी गई है.
- इन्हें साफ करने के लिए मनमाने तरीके से साबुन, डिटर्जेंट या दूसरे घरेलू केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें.
- साथ ही धोने के बाद साफ बर्तन या जगह पर रखें और फिर काटें.
3. पका खाना फ्रिज में रखने से पहले रखें ध्यान
- बचा हुआ खाना लंबे समय तक कमरे के तापमान पर पड़ा न रहने दें.
- FSSAI के अनुसार 5 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान खाद्य सुरक्षा के लिहाज से जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. इसलिए लंबे समय तक बाहर रखे खाने को लेकर सावधानी जरूरी है.
- खाने को साफ, ढके हुए फूड-ग्रेड कंटेनर (Food Safety Tips) में रखें और फ्रिज की सफाई भी नियमित रूप से करें. दोबारा खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: कपड़ों से आती है पसीने की बदबू? इस आसान घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा
4. कटे फल और बाहर के Ready-to-Eat Food को ऐसे परखें
- कटे हुए फल, सलाद, चटनी या बाहर से मिलने वाले Ready-to-Eat Food को खरीदते समय उसकी साफ-सफाई और रखने के तरीके पर नजर डालें.
- खुले में रखा, धूल-मिट्टी या मक्खियों के संपर्क में आया खाना लेने से बचना बेहतर है.
- घर में भी कटे फल और सलाद को लंबे समय तक खुले में न रखें.
- FSSAI साफ बर्तनों, सही तापमान और कच्चे व तैयार खाने को अलग रखने की सलाह देता है.
5. Food Label पढ़ना भी बनाएं आदत
- पैकेज्ड फूड खरीदते समय सिर्फ ऑफर या ब्रांड देखकर सामान न उठाएं.
- पैकेट पर लिखी Expiry/Use By या Best Before Date, Ingredients और Storage Instructions जरूर पढ़ें.
- पैकेज फूला हुआ, फटा या क्षतिग्रस्त हो तो उसे खरीदने से बचें.
- घर लाने के बाद भी पैकेट पर दिए गए तापमान और स्टोरेज निर्देशों का पालन करें.
- FSSAI के नियमों में भी पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की तारीख, पैकेजिंग की स्थिति और स्टोरेज कंडीशन जांचने की बात कही गई है.
खाना सुरक्षित तो सेहत भी सुरक्षित
ICMR-NIN की 2024 डाइटरी गाइडलाइंस में भी सुरक्षित पानी, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई को अच्छे स्वास्थ्य और पोषण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है. यानी हेल्दी खाना चुनने के साथ उसे सुरक्षित तरीके से संभालना भी उतना ही जरूरी है.
मौसम बदलने के इस दौर में अगर खरीदने, धोने, पकाने और स्टोर करने की इन छोटी-छोटी आदतों को रोज की दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए, तो फूड सेफ्टी को लेकर कई गलतियों से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: शैम्पू करते ही झड़ने लगते हैं बाल? वजह सिर्फ शैम्पू नहीं, आपकी ये 5 आदतें भी हो सकती हैं जिम्मेदार
The post मानसून के बाद किचन में न करें ये गलतियां, फल-सब्जी और बचे खाने को लेकर रहें सावधान appeared first on Prabhat Khabar.


