लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sri Lanka:श्रीलंका में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने भीड़ को कुचला; 6 की मौत, कई घायल – Sri Lanka Truck Driver Rams Festival Revelers Killed Many Injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल कोलंबो के बाहरी इलाके में बौद्ध धर्म के प्रमुख वेसाक उत्सव के दौरान एक बेकाबू ट्रक ने लोगों की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ट्रक का ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था और नशे की हालत में ही उसने उत्सव मना रहे लोगों की भीड़ को कुचल दिया।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा रविवार रात कोलंबो को मीगोडा इलाके में हुआ, जहां वेसाक समारोह के तहत लगाए गए एक मुफ्त फूड स्टॉल के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ट्रक भीड़ में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 35 से 38 वर्ष आयु के तीन पुरुष और 15 से 56 वर्ष आयु की तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक बच्चे समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार किया

दुर्घटना के बाद 42 वर्षीय चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कई किलोमीटर दूर तक उसका पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था। वेसाक बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रीलंका भर में श्रद्धालु मुफ्त भोजन और पेय पदार्थों के स्टॉल लगाते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

पुलिस ने बताया कि उत्सव के दौरान अस्थायी स्टॉलों के आसपास भारी भीड़ और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात दबाव बढ़ जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up Election 2027:उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेलेंगे चिराग पासवान, किया सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान – Up Election 2027 Chirag Paswan Announces Contest All 403 Seats In Uttar Pradesh

E20 Petrol:क्या पुरानी गाड़ियों के लिए आफत बन रहा E20 पेट्रोल? माइलेज और इंजन को लेकर एक्सपर्ट ने कही यह बात – E20 Petrol Explained: Expert Reveals Why Older Vehicles Face Problems

प्यू रिसर्च:भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा, भारतीयों को किस विदेशी नेता पर सबसे ज्यादा विश्वास? – Pew Research Trust In Trump Us Has Declined India 51% Of Indians Expressed Highest Level Confidence In Putin.

विक्रम-1:स्काईरूट ने रचा इतिहास, छह पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए – Mission Aagman Skyroot Launch For The Country First Private Rocket Update News In Hindi

Rbi फिर क्यों ला रहा प्लास्टिक नोट?:16 साल में तीसरी कोशिश, इस बार क्यों बढ़ी उम्मीद; जानिए हर सवाल का जवाब – Rbi Introducing Plastic Notes Third Attempt In 16 Years Hopes Higher This Time Find Answers All Questions

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, गमछे से मुंह छिपाते रहे; साथ ले गई टीम – Ram Mandir Donation Theft Case: Tinnu And Manish Yadav Sent To 39-hour Police Remand

Leave a Comment