लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spider Man BO Day 9: ‘स्पाइडर-मैन’ ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने करोड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में अपना पहला हफ्ता ऐतिहासिक रूप से पूरा किया है. हाल ही में यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज हॉलीवुड फिल्म बनी है. हालांकि अब दूसरे वीक में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई घट भी रही है. चलिए यहां जानते हैं  मार्वल सुपरहीरो फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?

 ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 9वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म का क्रेज इस कदर ऑडियंस के सिर चढ़ा कि न केवल इसने 60.60 करोड़ की कमाई के साथ धुआंधार शुरुआत की थी बल्कि ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया, इसी के साथ ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने  अपने 8 दिन के एक्स्टेंडेड ओपनिंग वीक में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 334.70 करोड़ का कारोबार किया.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को तेजी दिखाते हुए 15 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 349.75 करोड़ रुपये हो गई है.


Spider Man BO Day 9: 'स्पाइडर-मैन' ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने लाख रुपये

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 350 करोड़ से कितनी रह गई दूर?
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में 9वें दिन अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि फिर भी इसने डबल डिजिट में ही कमाई की है. फिल्म अब 349.75 करोड़ कमा चुकी है और अब ये एक बड़े मील के पत्थर को पार करने से इंचभर दूर रह गई है. दरअसल ये 350 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है. बस  25 लाख  और कमाते ही ये 350 करोड़ी बन जाएगी और भारत में अवतार द वे ऑफ वॉटर और एवेंजर्स एंडगेम के बाद ऐसा करने वाली तीसरी फिल्म होगी.

ये भी पढ़ें:-Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के बारे में
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे में टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर के रोल में हैं और उनके साथ जेंडया, जैकब बैटलन और जॉन बर्नथल भी हैं.  मार्वल की इस नई फ़िल्म में स्पाइडर-मैन को नई चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ और सुपरहीरो की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाते हुए दिखाया गया है.

 

ये भी पढ़ें:-Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की ‘बंटवारा 1947’? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एयरपोर्ट पर दिखा ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस कियारा का स्टाइलिश अंदाज, नोरा फतेही ने भी लूटी लाइमलाइट, देखें फोटोज

What to watch: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे रिलीज हुई 4 फिल्में हैं पैसा वसूल, बाकी सब बेकार, देखें लिस्ट

‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा…’ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!

Spider Man Box Office: ‘स्पाइडर मैन’ ने 9वें दिन तोड़ा सनी की ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, क्या ‘धुंरधर 2’ को दे पाएगी मात?

Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं ‘देश की बड़ी ताकत’

तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, ‘राशोमोन’ स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी

Leave a Comment