लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिकी पायलट बचाने का ऑपरेशन हुआ था लीक?:ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताया कैसे प्रभावित हुआ था मिशन – West Asia Conflict Donald Trump Said Information Regarding A Us Operation Against Iran Had Been Leaked

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए अमेरिका के तरफ से चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन की जानकारी किसी ने मीडिया में लीक कर दी थी। ट्रंप ने इस गुप्त ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लीक होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस मिशन के बारे में पहले काफी समय तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी, ताकि ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके। 

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति को बचाने की कोशिश जारी थी। इसी बीच किसी ने इस मिशन से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक कर दी, जिससे पूरा ऑपरेशन प्रभावित हो गया।

 


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: ‘एक पायलट को बचाने के लिए US ने भेजे 155 विमान’, ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की कहानी

पायलट की जान जोखिम में- ट्रंप

ट्रंप ने आगे बताया कि इस लीक के चलते दुश्मनों को यह पता चल गया कि एक व्यक्ति को बचाया जा चुका है और दूसरा अभी भी खतरे में है। इससे उस व्यक्ति की जान को बड़ा जोखिम पैदा हो गया, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही थी। इसके साथ ही इस लीक के चलते मिशन में शामिल सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

ये भी पढ़ें:- Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है

ट्रंप ने इस बात पर जताई कड़ी नाराजगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया। साथ ही कहा कि जिसने यह खबर प्रकाशित की है, उसे अपने स्रोत का नाम बताना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाम सामने नहीं आया, तो संबंधित व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस तरह की लीक न सिर्फ मिशन को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन जाती है। अब इस मामले में लीक करने वाले की पहचान करने और सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:आज भी आंधी-बारिश की संभावना; Ipl में Rcb-gt के बीच खिताबी मुकाबला; होर्मुज में Us ने दागे ‘हेलफायर’ – Top News Delhi Weather Rain Alert Us Iran Hormuz Strait Saket Building Collapse

केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला:नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप – Donald Trump Fumes Over Kennedy Center Court Ruling And Legal Setbacks

प. एशिया संकट:होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी बरकरार, ईरान से सीजफायर पर भी सस्पेंस; वैश्विक बाजार में बढ़ा तनाव – Us Blockade In Strait Of Hormuz Remains Active As Iran Ceasefire Talks Stall

Hormuz Crisis:होर्मुज पर स्थायी टोल का कतर ने किया विरोध, कहा-बढ़ेगी महंगाई; अस्थायी शुल्क पर बातचीत को तैयार – Qatar Opposes Permanent Hormuz Shipping Tolls But Says Temporary Fees Are ‘negotiable’

नेशनल ओलंपियाड्स:टॉप-3 चैंपियंस को मिलेगा यूरो स्पेस सेंटर जाने का मौका, लकी ड्रॉ से होगी विजेताओं की घोषणा – National Olympiads: Top 3 Champions Will Get A Chance To Visit Eurospace Centre, Winners By Lucky Draw

Amar Ujala Sting:सीबीएसई 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर गोरखधंधा, नंबर बढ़वाने वाले दलाल सक्रिय – Amar Ujala Sting: Scam In The Name Of Re-evaluation Of Cbse 12th Answer Sheet

Leave a Comment