लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऋषिकेश:गंगा पूजन के साथ मुनि की रेती में रिवर राफ्टिंग का रोमांच शुरू, पर्यटन कारोबार को रफ्तार की उम्मीद – The Thrill Of River Rafting Kicks Off In Muni Ki Reti With The Worship Of The River Ganga.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुनि की रेती क्षेत्र में बुधवार को गंगा की लहरों पर रोमांच का दौर शुरू हो गया। रिवर राफ्टिंग के नए सीजन का विधिवत शुभारंभ गंगा पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। राफ्टिंग व्यवसायियों, रिवर गाइड्स और पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और पर्यटकों की सुरक्षा के साथ पूरे सीजन के निर्विघ्न संचालन की कामना की।

बुधवार सुबह से ही गंगा घाटों पर राफ्टिंग कारोबार से जुड़े लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान राफ्टिंग व्यवसायियों ने सुरक्षित राफ्टिंग और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प लिया।

राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धमेंद्र नेगी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में साहसिक पर्यटन के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ा है। राफ्टिंग के चलते मुनि की रेती और आसपास का क्षेत्र देश-विदेश में व्हाइट वाॅटर राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है। नए सीजन के साथ होटल, रिसॉर्ट, कैंप और राफ्टिंग यूनिट्स में बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।

रोजगार और स्थानीय कारोबार को मिलेगी रफ्तार

सीजन शुरू होने से राफ्टिंग कंपनियों के साथ होटल, कैंप, रेस्टोरेंट, परिवहन और अन्य पर्यटन व्यवसायों को भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में स्थानीय युवा रिवर गाइड, लाइफ गार्ड, ट्रांसपोर्टर, कैंप संचालक और होटल-रेस्टोरेंट कर्मी के रूप में इस कारोबार से जुड़े हैं। सीजन की शुरुआत के साथ इनसे जुड़े लोगों में भी उत्साह नजर आया।

राफ्टिंग के दौरान लाइफ जैकेट, हेलमेट पहनना और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। तय किए गए राफ्टिंग स्ट्रेच और समय-सारणी का सख्ती से पालन किया जाए।

-सोबत सिंह राणा, पर्यटन अधिकारी,नरेंद्र नगर

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर:भाजपा के खेमे में आए यूडीपी के आठ विधायक, तीन निलंबित; बताया क्यों बदली पार्टी? – Meghalaya Eight Udp Mlas Joined Bjp Today Three Suspended They Explained Why They Switched Parties

आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती:खाद्य तेल सस्ता होने का अनुमान, केंद्र सरकार ने घटाया आयात शुल्क – Edible Oil Cost Reduce Import Duty Reduced Which Oil Can Be Cheaper Notification In Detail

यूपी:मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख के जाली नोट, मैनेजर ने कराई रिपोर्ट; जांच शुरू – Up: Counterfeit Notes Worth ₹4.63 Lakh Found In Axis Bank’s Currency Chest In Meerut; Manager Reveals

रूस के चुनावी नतीजे:75% से ज्यादा सीटों के अनुमान के साथ यूनाइटेड रशिया भारी बहुमत की ओर, पुतिन क्या बोले? – Election Results Boost Putin Power United Russia Heads Landslide Victory Indications Securing Over 75% Seats

जम्मू:कठुआ विधायक का लापता बेटा दिल्ली में बहन के घर से मिला, पुलिस राहत में; नेताजी से न हो सका संपर्क – Kathua Mla’s Missing Son Found At Sister’s House In Delhi.

एमपी:ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार – Rahul Gandhi’s Letter To The Cm Regarding Obc Reservation: Says Candidates Have Been Awaiting Appointment Sinc

Leave a Comment