लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spain Fifa Wc Champion:स्पेन में विश्व विजेताओं का शानदार स्वागत, मैड्रिड में विक्ट्री परेड; जश्न की तस्वीरें – Fifa World Cup 2026: Madrid Immersed In Celebrations Of Spain’s World Cup Victory Photos

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद स्पेन की राजधानी मैड्रिड जश्न के रंग में रंग गई। हजारों फुटबॉल प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और देश की ऐतिहासिक जीत का जोरदार उत्सव मनाया। लाल जर्सी पहने, चेहरे पर स्पेन के राष्ट्रीय रंगों की पेंटिंग किए और हाथों में विशाल राष्ट्रीय झंडे लिए समर्थकों ने देर रात तक गीत गाए, नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया। स्पेन की फुटबॉल टीम ‘ला रोजा’ की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद मैड्रिड की सड़कें लाल और पीले रंग से सराबोर नजर आईं। समर्थकों ने 16 साल बाद विश्व कप जीतने की खुशी में पूरे शहर को उत्सव में बदल दिया।




FIFA World Cup 2026: Madrid immersed in celebrations of Spain's World Cup victory PHOTOS

स्पेन बनाम अर्जेंटीना
– फोटो : PTI/IANS


ऐतिहासिक जीत के सम्मान में होगा सार्वजनिक समारोह

विश्व कप जीत की यादगार उपलब्धि को मनाने के लिए स्पेन ने 20 जुलाई को मैड्रिड स्थित सिबेल्स कम्युनिकेशंस पैलेस में ‘रिवर्स ऑफ द वर्ल्ड’ नाम से सार्वजनिक विजय समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। इस समारोह में प्रशंसकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। हालांकि, यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और क्षमता पूरी होने तक ही लोगों को प्रवेश मिलेगा।

 


FIFA World Cup 2026: Madrid immersed in celebrations of Spain's World Cup victory PHOTOS

स्पेन ने अर्जेंटीना को हराया
– फोटो : PTI


अर्जेंटीना को हराकर जीता दूसरा विश्व कप

स्पेन ने न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) में 1-0 से हराकर अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीता। इसके साथ ही टीम ने 2010 के बाद 16 वर्षों का इंतजार खत्म करते हुए दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 


FIFA World Cup 2026: Madrid immersed in celebrations of Spain's World Cup victory PHOTOS

फेर्रान टोरेस
– फोटो : Fifa.com


फेर्रान टोरेस बने जीत के नायक

स्पेन की ओर से फेर्रान टोरेस ने सुपर सब की भूमिका निभाते हुए मैच का इकलौता और निर्णायक गोल किया। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में पेड्रो पोरो के क्रॉस और निको विलियम्स की मदद से मिले मौके को गोल में बदलकर टीम को विश्व चैंपियन बना दिया।


FIFA World Cup 2026: Madrid immersed in celebrations of Spain's World Cup victory PHOTOS

अर्जेंटीना बनाम स्पेन
– फोटो : Fifa.com


पूरे मैच में रहा स्पेन का दबदबा

फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम ने 68 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने नाम किया और कुल 20 शॉट लगाए, जिनमें 11 शॉट लक्ष्य पर रहे। वहीं अर्जेंटीना की टीम पूरे मैच में केवल चार प्रयास ही कर सकी। स्पेन की इस शानदार जीत के साथ देशभर में जश्न का माहौल है और राजधानी मैड्रिड ऐतिहासिक विश्व कप विजय के रंग में पूरी तरह रंग चुका है।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र खुदकुशी मामला:आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टलों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; जांच के बीच लिया गया फैसला – Sahil Wakode Case: Wall-mounted Fans To Replace Ceiling Fans In Iit Bombay Hostels

चार राज्यों में विधान परिषद इलेक्शन:चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, कब होगा मतदान? – Legislative Council Elections In Four States: Eci Announces Dates; When Will Voting Take Place?

बिहार:mlc चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल – Bihar Mlc Election 2026 8 Seats Voting Date Full Schedule

Rajasthan Nikay Chunav 2026:डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू – Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Deputy Mayor To Vice President Voting Updates In Hindi

तमिलनाडु:सीएम विजय ने ‘कामराज नाश्ता योजना’ का किया विस्तार, कक्षा 6-8 के छात्रों को भी मिलेगा मुफ्त नाश्ता – Tamil Nadu Expands Kamarajar Breakfast Scheme To Classes 6-8 Cm C Joseph Vijay

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

Leave a Comment