लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Shruti Sharma Exclusive Interview Actor Spoke About Her Project She Wants To Work In Heeramandi 2 – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में साइमा का किरदार निभाया था। सीरीज में उनका रोल भले छोटा था, लेकिन ऑडियंस ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में श्रुति शर्मा ने ‘हीरामंडी’ के बाद जिंदगी में आए बदलाव, इंडस्ट्री से मिलने वाले प्रस्ताव और ‘हीरामंडी 2’ को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।




Shruti Sharma Exclusive Interview actor spoke about her project she wants to work in Heeramandi 2

श्रुति शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa


हीरामंडी के बाद जिंदगी बदली लेकिन…

श्रुति शर्मा ने कहा, ‘हीरामंडी बहुत अच्छा प्रोजेक्ट रहा, उसमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स आया। उसके बाद मेरे पास बहुत अच्छे ऑफर्स भी आए। मैंने उसके बाद सीरीज ‘मिट्टी’ भी साइन की। अब ‘ऑफिस ऑफिस – चली मुसद्दीलाल की बेटी’ कर रही हूं। दरअसल, मैं हमेशा से बहुत क्लीन वर्क करने में विश्वास करती हूं। अगर मैं कोई काम कर रही हूं, तो मैं चाहूंगी कि मेरे पास उसमें सच में कुछ करने के लिए हो। मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हूं, जहां मुझे खुद को भी चुनौती देने का मौका मिले।’


Shruti Sharma Exclusive Interview actor spoke about her project she wants to work in Heeramandi 2

श्रुति शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa


बहुत सारी इंटीमेसी होती है… इसलिए

श्रुति शर्मा ने बताया कि कई बार बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के बावजूद वह उन्हें स्वीकार नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा ‘आजकल बहुत सारे प्रोजेक्ट्स आते हैं लेकिन कई बार उनमें बहुत सारी इंटीमेसी होती है। बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिनके साथ मैं सहज नहीं हूं, तो मुझे बहुत बार मना करना पड़ता है। मेरे लिए सिर्फ काम करना जरूरी नहीं है। मेरे लिए यह ज्यादा जरूरी है कि मैं किस तरह का काम कर रही हूं।’


Shruti Sharma Exclusive Interview actor spoke about her project she wants to work in Heeramandi 2

श्रुति शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa


कभी नहीं सोचा था कि इतना प्यार मिलेगा

‘हीरामंडी’ को लेकर मिले प्यार पर श्रुति शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा था। उन्होंने कहा ‘सच कहूं तो मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। आज भी अलग-अलग देशों से मेरे पास संदेश आते हैं। लोग पूछते हैं कि आप दोबारा कब दिखेंगी, हीरामंडी 2 कब आ रही है, हम आपको फिर कब देख पाएंगे।’


Shruti Sharma Exclusive Interview actor spoke about her project she wants to work in Heeramandi 2

श्रुति शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम@shrutiisharmaa


हर पल भगवान को धन्यवाद करती हूं

श्रुति ने आगे कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की होती है कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट था, इतनी बड़ी कास्ट थी। उसमें मेरे किरदार की आधी ही कहानी सामने आई थी, लेकिन फिर भी लोगों ने उसे इतना प्यार दिया। मैंने सच में यह सोचा नहीं था। मैं इस चीज के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे लगता है हर पल मैं भगवान को धन्यवाद कहती हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी में मुझे ऐसा प्रोजेक्ट दिया।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त से, मंडलायुक्त ने परखीं तैयारियां; सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी निर्देश – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins August 17; Divisional Commissioner Reviews Preparations.

Us:कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे? – Who Will Replace Karoline Leavitt? Alina Habba, Scott Jennings Many Others In Race For Trumps Press Secretary

Chamoli Tunnel Landslide Live:निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ की मौत, कई की तलाश जारी, आज जाएंगे सीएम – Chamoli Thdc Tunnel Landslide Labourers Rescue Operation Cm Dhami Live Update In Hindi

Instagram New Logo:इंस्टाग्राम को मिली नई पहचान, कंपनी ने लोगो में 10 साल के बाद बदलाव किया; नया क्या जुड़ा? – Instagram New Logo Change After Many Years Know New Design Speciality Meta Unit Insta New Logo Launch News

Rahul Gandhi:राहुल गांधी बोले- विदेश नीति का मतलब सिर्फ नेताओं को गले लगाना है; मोदी सरकार पर साधा निशाना – Congres Leader Rahul Gandhi Says Government Is Suppressing Voices, Calls For Freedom Of Expression In India

Kangana Ranaut:‘बेकार का एजेंडा…’, Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना ने फिर साधा निशाना; शबाना आजमी पर भी कसा तंज – Kangana Ranaut Again Talk About Jantar Mantar Gen Z Protest Pointing Presence Of Shabana Azmi Type People

Leave a Comment