लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त से, मंडलायुक्त ने परखीं तैयारियां; सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी निर्देश – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins August 17; Divisional Commissioner Reviews Preparations.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्री बुड्ढा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से शुरू होगी। यात्रा सुचारु, सुरक्षित और सफल ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कर ली है। वीरवार को जम्मू संभाग के मंडलायुक्त और आईजीपी ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

मंडलायुक्त रमेश कुमार और जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) भीमसेन टूटी ने बैठक में बताया कि यात्रा भगवती नगर स्थित यात्री निवास से आरंभ होगी। यात्रा के दौरान आवाजाही की योजना, सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक कंट्रोल, सड़कों की हालत, जरूरी सेवाओं और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी ट्रैफिक, राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी ट्रैफिक, जम्मू, राजोरी, पुंछ और रियासी के डीसी, एसएसपी जम्मू, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू, एसएसपी नेशनल हाईवे, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और अन्य विभागों के अधिकारी वर्चुअल मोड पर इस बैठक में मौजूद रहे।

पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए

डिवकॉम ने संबंधित विभागों को अपने-अपने काम समय से पहले पूरे करने और हर स्तर पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आराम के लिए तय जगहों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

यात्री निर्धारित समय के भीतर ही तय पड़ावों से निकलें

आईजीपी ने ट्रैफिक विभाग और सुरक्षा एजेंसियों को मंजूर किए गए रूट और शेड्यूल के अनुसार बसों और निजी वाहनों की आवाजाही को कंट्रोल करने का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि यात्री तय समय के भीतर ही तय पड़ावों से निकलें और वहां पहुंचें ताकि भीड़ न हो और आम जनता को कोई परेशानी न हो।

यात्रा शुरू होने से पहले की जाए सड़क की मरम्मत

यात्रा रूट पर सड़क आधारभूत ढांचे की भी समीक्षा की गई। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे यात्रा शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत और सुधार के जरूरी काम पूरे करें। सड़क की सतह को ठीक रखें और मैनहोल जैसी जोखिम वाली जगहों को ठीक करें।

जरूरी हेल्थकेयर सुविधाएं सुनिश्चित करें

बैठक में रास्ते में पर्याप्त मेडिकल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया कि वे जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत मदद देने के लिए सही जगहों पर एंबुलेंस, मेडिकल टीमें और अन्य जरूरी हेल्थकेयर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में शामिल सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों जिनमें बाबा श्री बुड्ढा अमरनाथ जी यात्रा न्यास, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शामिल थे ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अपने सुझाव दिए।

जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी ट्रैफिक, राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी ट्रैफिक, जम्मू, राजोरी, पुंछ और रियासी के डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी जम्मू, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू, एसएसपी नेशनल हाईवे, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और अन्य विभागों के अधिकारी वर्चुअल मोड पर इस बैठक में मौजूद रहे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

एशियन गेम्स:कुश्ती में सुजीत कलकल को गोल्ड; आखिरी डेढ़ मिनट में पलटी बाजी, 10 सेकंड में दो अंक लेकर जीता सोना – Wrestler Sujeet Kalkal Stages Stunning Comeback From 2-9 Down To Win Asian Games 2026 Gold

यूपी चुनाव 2027:बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी – Up Elections 2027: Bsp Reveals Its Hand For The Jalalpur Seat; Names Dayaram Rajbhar As Candidate.

Leave a Comment