लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Shiv Sena Crisis Live:संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी – Shiv Sena Ubt Crisis Live Updates Uddhav Thackeray Calls Key Meeting Rebel Mps Served Notice News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

01:41 PM, 17-Jun-2026

लोकसभा स्पीकर से मिले शिवसेना यूबीटी के सांसद

शिवेसना यूबीटी के सांसदों ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई, जब शिवसेना यूबीटी में टूट की अटकलें हैं। अरविंद सावंत, अनिल देसाई और संजय राउत लोकसभा स्पीकर से मिले। मीडिया से बात करते हुए अरविंद सावंत ने कहा, हमने लोकसभा स्पीकर से अपील की है कि अगर सांसद उनके पास आते हैं तो वो संविधान के मुताबिक कार्यवाही करें। संजय राउत ने कहा कि स्पीकर ने उन्हें यकीन दिलाया है कि वे कानून और नियमों के तहत ही कार्यवाही करेंगे। 

01:28 PM, 17-Jun-2026

श्रीकांत शिंदे का आवास उथल-पुथल के केंद्र में

महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई का दिल्ली सियासी मैदान बन गया है। बंगाल की टीएमसी की बगावत का केंद्र भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का घर बना था, उसी तरह से महाराष्ट्र में जारी उथल-पुथल के केंद्र में एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का दिल्ली स्थित आवास है। ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय देशमुख और नागेश पाटील आष्टीकर मातोश्री से दूरी बनाए हुए हैं।

12:01 PM, 17-Jun-2026

अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

इससे पहले रविवार को उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बैठक बुलाई थी। 9 लोकसभा सदस्यों में से अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजभाऊ वाजे और संजय पाटिल व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए थे। संजय राउत ने बताया था कि ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ने ऑनलाइन बैठक में भाग लिया, जबकि संजय जाधव ने फोन पर ठाकरे से बात की। बता दें कि शिवसेना यूबीटी के वर्तमान में 9 सांसद हैं और 19 विधायक हैं।

वहीं, 16 जून को शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र के जरिए पार्टी के कुछ सांसदों को अलग समूह के रूप में मान्यता दिए जाने अथवा किसी अन्य राजनीतिक दल में विलय की संभावनाओं पर गंभीर आपत्ति जताई गई है। इसके साथ ही मांग की गई है कि बागी सांसदों को अलग मान्यता न दिया जाए।

12:00 PM, 17-Jun-2026

शिवसेना यूबीटी ने नई दिल्ली में बुलाई सांसदों की बैठक

पार्टी के अंदर चल रही उथल-पुथल के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने एक बार फिर सांसदों की बैठक बुलाई है। इसके पहले रविवार को सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें तीन सांसद शामिल हुए थे। 

शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने सांसदों को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा, ‘शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के सभी लोक सभा सदस्यों को सूचना दी जाती है कि पार्टी के विभिन्न मुद्दों को लेकर संसदीय दल की अहम बैठक गुरुवार, 18 जून, 2026 को दिन में 11.00 बजे, संसदीय दल कार्यालय 128-ए, संविधान सदन, संसद भवन, नई दिल्ली में रखी गई है। पार्टी के सभी लोक सभा सदस्यों से निवेदन है कि बैठक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।’

इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) ने 22 जून को शाम चार बजे पार्टी कार्यालय में सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई है। मुख्य सचेतक सुनील प्रभु और एमएलसी अनिल परब की ओर से लिखे पत्र में कहा गया, ‘शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल (विधानसभा और विधान परिषद दोनों) के सभी सदस्यों की बैठक 22 जून को शाम 4:00 बजे मुंबई में मंत्रालय के सामने स्थित ‘शिवालय’ में बुलाई गई है। पार्टी प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे इस बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। आपसे अनुरोध है कि उक्त बैठक में समय पर उपस्थित हों।’

11:36 AM, 17-Jun-2026

उद्धव ठाकरे ने कल बुलाई बैठक

उद्धव ठाकरे ने कल सुबह 11 बजे पार्टी की बैठक बुलाई है और बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

11:32 AM, 17-Jun-2026

महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

संजय राउत ने मंगलवार को देर रात एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘अपना सपनी मनी मनी। हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि महाराष्ट्र के सांसदों को कथित तौर पर पार्टी बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।’ इसके साथ राउत ने सीएम फडणवीस को टैग भी किया। हालांकि बुधवार की प्रेसवार्ता में संजय राउत ने पुष्टि कर दी कि सांसदों को 15 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 

संजय राउत के पोस्ट पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी रिप्लाई किया और पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सिर्फ 15 करोड़ रुपये? सस्ते में क्यों जा रहे हैं? हमारे वालों को 4 करोड़ रुपये एडवांस दिए गए हैं और अगले 36 महीनों के लिए हर महीने एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हनी प्लस मनी।’

11:18 AM, 17-Jun-2026

Shiv Sena Crisis Live: संजय राउत का दावा- सांसदों को पार्टी बदलने के लिए दिए 15 करोड़; सांसदों को नोटिस जारी

संजय राउत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि राजाभाऊ वाजे उनके खेमे के साथ हैं। उन्होंने कहा, बागी सांसदों को हम छोड़ेंगे नहीं। अभी तक मानता हूं कि हम सभी साथ हैं। शिवसेना हमारी मां है। हमने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। कल 11 बजे पार्टी की बैठक बुलाई गई है। जिन सांसदों को पाला बदलना है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। भगवान की शपथ लेने वाले लोगों ने धोखा दिया है। महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त की गई। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तरह शिवसेना को भी तोड़ने की कोशिश की गई है। भाजपा शिवसेना को तोड़ने का प्रयास कर रही है। जनता माफ नहीं करेगी। 15-15 करोड़ रुपये रात को ही पहुंचाए जा चुके हैं। पैसा पहुंच चुका है, इसकी जानकारी है। जनता अब चुप नहीं बैठेगी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीटीसी हड़ताल जारी:आधी से ज्यादा बसें डिपो में, ऑटो-कैब की मांग तीन गुना बढ़ी; आज इसलिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें – Dtc Strike Continues: Demand For Autos And Cabs Triples; Commuters May Face Increased Difficulties Today

भारतीय रेल:दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत – Scramble For Tickets On Trains To Bihar Ahead Of Diwali And Chhath.

डूसू चुनाव:कैंपस से सत्ता तक हर बार एक जैसी नहीं रही कहानी, परिसर की पसंद को दिल्लीवाले करते रहे खारिज – Dusu Elections: The Story From Campus To Power Hasn’t Always Been The Same

इटली में सख्ती की पहल:मेलोनी स्कूलों में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध लगाएंगी; विदेशी छात्रों की संख्या सीमित होगी – Italian Pm Meloni To Ban Burqas, Niqabs In Schools; Cap Foreign Students

दिल्ली:संगम विहार में बीती रात बड़ी डकैती, पुलिस टीमें मौके पर, छानबीन शुरू – Delhi | A Major House Robbery Took Place In The Sainik Bazar Area Of Sangam Vihar On Sunday Night.

ट्रंप के ‘विजय द्वार’ में बनेगा सैन्य अड्डा:ड्रोन-स्नाइपर से गोला-बारूद तक का इंतजाम, क्या है प्लान? – Donald Trump Washington Arch Military Complex Drones Snipers

Leave a Comment