लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीटीसी हड़ताल जारी:आधी से ज्यादा बसें डिपो में, ऑटो-कैब की मांग तीन गुना बढ़ी; आज इसलिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें – Dtc Strike Continues: Demand For Autos And Cabs Triples; Commuters May Face Increased Difficulties Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

डीटीसी बस चालकों की हड़ताल रविवार को छठे दिन भी जारी रही। निजी एजेंसी के करीब 5,000 चालक 2,000 रुपये दैनिक वेतन, मेडिकल सुविधा, बोनस और सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर हैं। सरकार ने दूसरे कामों में लगे 2,700 चालकों को बस संचालन में लगाया है, लेकिन इसके बावजूद डीटीसी की कुल 6,300 बसों में से आधी से अधिक बसें डिपो में खड़ी हैं। 

हालांकि, रविवार को छुट्टी होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों को कुछ कम परेशानी हुई। मंगलवार से शुरू हुई हड़ताल के कारण बस सेवा प्रभावित होने का सीधा असर ऑटो और कैब पर पड़ा है। बसों के सड़कों से कम होने के कारण ऑटो-कैब की मांग करीब तीन गुना तक बढ़ गई है।

 चालकों के मुताबिक, उनकी रोजाना की कमाई 1,500-2,000 रुपये से बढ़कर 3,000-3,500 रुपये तक पहुंच गई है। पीक ऑवर्स में एप आधारित कैब का किराया भी सामान्य से करीब दोगुना हो रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

यात्रियों के अनुसार, जिन रास्तों पर बस से रोजाना करीब 30 रुपये में सफर पूरा हो जाता था, वहां अब ऑटो या कैब से 150-250 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। बस स्टॉप पर लंबे इंतजार के बाद यात्रियों के पास मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाने या ऑटो-कैब लेने के अलावा विकल्प नहीं बच रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि कार्यालय पहुंचने में देरी से बचने के लिए उन्हें महंगा साधन लेना पड़ रहा है।

एक से डेढ़ घंटे तक बस का करना पड़ा इंतजार

रविवार को छुट्टी के कारण कुछ ही रूटों पर परेशानी नजर आई। हर्ष विहार-केंद्रीय टर्मिनल रूट संख्या 210 पर बसें चलीं, लेकिन वजीराबाद रोड, नंद नगरी डिपो और शास्त्री पार्क समेत कई स्थानों पर यात्रियों को 1 से 1.5 घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।

बाहरी दिल्ली में भी असर

बवाना, नरेला और नजफगढ़ में यात्रियों को ई-रिक्शा और ऑटो पर निर्भर रहना पड़ा। ई-रिक्शा चालकों ने करीब दो किलोमीटर के सफर के लिए 15-20 रुपये तक किराया लिया। वहीं, आईटीओ, मंडी हाउस, कृषि भवन, करोल बाग, चाणक्यपुरी, दरियागंज, प्रगति मैदान, इंडिया गेट और लक्ष्मी नगर जैसे इलाकों में बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने मेट्रो का रुख किया।

मेट्रो की फेरे बढ़ाने की तैयारी

रविवार को छुट्टी के कारण हड़ताल का असर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन सोमवार को कार्यालय खुलने के साथ यात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मेट्रो ने भी फेरे बढ़ाने की तैयारी की है।

आप ने सरकार पर उदासीनता का लगाया आरोप

डीटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आप ने भाजपा सरकार पर परिवहन व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया। रविवार को आप मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हड़ताल से लोग परेशान हैं और मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। उन्होंने सीएम से कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल खत्म कराने की मांग की। बुराड़ी विधायक संजीव झा ने वेतन संबंधी पूर्व कैबिनेट फैसले को लागू करने की मांग की। वहीं, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने भी उनकी मागों पर बात की। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:दिल्ली एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर नितिन नवीन – 21 September 2026 Major Event

सऊदी में हूती हमलों से बढ़ा तनाव:अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक; ईरान ने क्या चेतावनी दी? – Saudi Houthi Attacks Us Alert Iran Warning

भारतीय रेल:दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत – Scramble For Tickets On Trains To Bihar Ahead Of Diwali And Chhath.

डूसू चुनाव:कैंपस से सत्ता तक हर बार एक जैसी नहीं रही कहानी, परिसर की पसंद को दिल्लीवाले करते रहे खारिज – Dusu Elections: The Story From Campus To Power Hasn’t Always Been The Same

इटली में सख्ती की पहल:मेलोनी स्कूलों में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध लगाएंगी; विदेशी छात्रों की संख्या सीमित होगी – Italian Pm Meloni To Ban Burqas, Niqabs In Schools; Cap Foreign Students

दिल्ली:संगम विहार में बीती रात बड़ी डकैती, पुलिस टीमें मौके पर, छानबीन शुरू – Delhi | A Major House Robbery Took Place In The Sainik Bazar Area Of Sangam Vihar On Sunday Night.

Leave a Comment