Share Market News: भारतीय शेयर बाजार को जल्द ही एक बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो अगले कुछ दिनों में अपने IPO के लिए दस्तावेज दाखिल कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है. निवेशकों से लेकर बाजार एक्सपर्ट्स तक, सभी की नजर इस मेगा लिस्टिंग पर टिकी हुई है.
क्यों खास है Jio का IPO?
जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं है. मोबाइल नेटवर्क के अलावा कंपनी डिजिटल सर्विसेज, ब्रॉडबैंड, एंटरटेनमेंट और कई टेक्नोलॉजी बिजनेस में मौजूद है. देश में इसके करोड़ों ग्राहक हैं. यही कारण है कि बाजार के जानकार इसे भारत के इसके IPO की इतनी चर्चा हो रही है.
चीन लाएगा कच्चे तेल की कीमतों में उबाल! ड्रैगन चल रहा ऐसी चाल, ईरान के जरिए भर रहा तिजोरी
जल्द आ सकती है IPO की फाइलिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस समूह की डिजिटल और टेलीकॉम इकाई जियो अपने IPO की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर सकती है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
कितना बड़ा हो सकता है इश्यू?
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि जियो का IPO अब तक का सबसे बड़ा भारतीय IPO साबित हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह पिछले कई बड़े IPO के रिकॉर्ड तोड़ सकता है. एक्सपर्ट्स की माने तो जियो की मजबूत बाजार पकड़ और रिलायंस समूह की साख के चलते इंवेस्टर्स की इसमें काफी ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिल सकती है.
15 जुलाई से स्कॉच व्हिस्की और लग्जरी कारों के घटेंगे दाम, और क्या-क्या होगा सस्ता? जानें कारण
शेयर बाजार पर क्या होगा असर?
इतने बड़े IPO के आने से शेयर बाजार में हलचल बढ़ सकती है. कई बड़े घरेलू और विदेशी निवेशक इस इश्यू में पैसा लगाने की तैयारी कर सकते हैं. इससे बाजार में लिक्विडिटी और निवेशकों की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है.
पिछले कुछ सालों में IPO में रिटेल निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में जियो का IPO आने पर छोटे निवेशकों की भी इसपर नजर रह सकती है. वैसे तो किसी भी IPO में निवेश करने से पहले कंपनी के वित्तीय आंकड़ों और जोखिमों को समझना जरूरी होता है, तो एक्सपर्ट्स भी यही सलाह देंगे कि आप सोच समझकर ही निवेश करें.


