लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Share Market: क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट; निफ्टी 301 अंक नीचे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Share Market Today on May 11: शेयर बाजार में गिरावट का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अभी सेंसेक्स 1047 अंक (1.35 परसेंट) टूटकर 76280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 1.25 परसेंट या 301 अंकों की गिरावट के साथ 23852 के स्तर पर बना हुआ है. आज के टॉप लूजर्स में Titan, SBI और IndiGo जैी कंपनियों के शेयर शामिल हैं. इनमें क्रमश: 6.06 परसेंट, 2.80 परसेंट और 2.84 परसेंट की गिरावट देखी जा रही है. 

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सेशन खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए. एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 690 अंकों की भारी गिरावट के साथ 76638 के लेवल पर खुला. वहीं, निफ्टी 206 अंक लुढ़ककर 23970 पर कारोबार की शुरुआत की. बता दें कि भारतीय रुपया भी आज अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.62 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है. 

क्यों गिरा बाजार?

  • ब्रेंट क्रूड का 104 डॉलर के पार जाना भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़ा झटका है. इससे तेल आयात करने वाली कंपनियो के मुनाफे में कमी आ सकती है.
  • होर्मुल की नाकेबंदी, सप्लाई चेन के ठप रहने और इंवेट्री सूखने की खबरों ने निवेशकों को डरा दिया है. 
  • वैश्विक तनाव को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) भारतीय बाजार से पैसा निकालकर डॉलर या सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों पर लगा रहे हैं. 

एशियाई बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को एशियाई बाजार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच मिले-जुले रुख के साथ कारोबार करते नजर आए. जापान का निक्केई 225 0.81 परसेंट चढ़ा. टॉपिक्स में भी 0.32 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. दक्षिण कोरिया के कोप्सी ने 3.67 परसेंट की छलांग लगाते हुए एक और नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि कोस्डैक में मामूली बढ़त देखने को मिली. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.71 परसेंट तक फिसल गया. 

अमेरिकी बाजार

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स नीचे रहे। Dow Jones Industrial Average से जुड़े फ्यूचर्स 189 पॉइंट्स या 0.3 परसेंट तक गिर गए. वहीं, शुक्रवार को US स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए थे. Nasdaq Composite 1.71 परसेंट या 440.88 पॉइंट्स की उछाल के साथ 26,247.08 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 0.84 परसेंट ​​या 61.82 पॉइंट्स बढ़कर 7,398.93 पर सेटल हुआ. इस बीच, Dow Jones Industrial Average 12.19 पॉइंट्स या 0.02 परसेंट की मामूली बढ़त के साथ 49,609.16 पर बंद हुआ.

कच्चा तेल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सोमवार को शुरुआती कारोबार में, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 3.67 परसेंट बढ़कर 99.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 3.44 परसेंट बढ़कर 104.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

ये भी पढ़ें:

पेट्रोल-डीजल पर PM Modi की अपील के बाद पंप पर जमा हुई भीड़, पैनिक हुए लोग, टंकी फुल कराने लगे 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी के ईंधन बचत अपील पर जानें क्या है महिलाओं का रिएक्शन, क्यों रद्द हो रहीं डेस्टिनेशन वेटिंग

इंतजार करें या अभी खरीदें? सोने-चांदी में इन्वेस्ट को लेकर निवेशकों के मन में उलझन, कौन सा शेयर है बेस्ट?

Amul Price Hike: महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

Gold Price: सोना महंगा-खरीदार कम, फिर भी कीमत क्यों नहीं गिर रही? इन 4 वजहों से समझ आएगी बात

अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने का मिलेगा 1 लीटर मिल्क?

क्या पाकिस्तान में भी सोना और पेट्रोल- डीजल नहीं खरीद पा रहे लोग, जानें ईरान युद्ध संकट से कैसे निपट रहा है पाक

Leave a Comment