लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sawan 2026:कल से शुरू होगा सावन, जानें 4 या 5 कितने होंगे सोमवार और कैसे करें पूजा – Sawan 2026 Start And End Date Know Sawan Somwar Date List And Puja Vidhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Sawan 2026: शिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसकी धूम अगस्त के अंत तक बनी रहेगी। इस पूरी अवधि में महादेव की पूजा-अर्चना और उनसे जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।  इसके अलावा शिवालयों में भगवान शिव की कृपा और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। वहीं, देशभर में कांवड़ यात्रा की भी रौनक देखने को मिलेगी। महादेव की भक्ति को समर्पित यह पावन महीना न केवल धार्मिक अनुष्ठानों से भरा होता है, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक साधना के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस दौरान आने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व होता है, जो प्रभु की कृपा पाने के लिए शानदार अवसर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे और भगवान शिव की पूजा की सही विधि क्या है।

Sawan Month Calendar 2026: सावन सोमवार और हरियाली तीज से लेकर ग्रहण तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर




Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi

Sawan 2026
– फोटो : AI


सावन सोमवार 2026 की तिथियां

  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026


Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi

Sawan 2026
– फोटो : freepik


सावन सोमवार की पूजा विधि

  • सबसे पहले भगवान शिव का ध्यान करते हुए शिवलिंग पर शुद्ध जल और गंगाजल अर्पित करें।
  • इसके बाद दही, दूध, घी और शक्कर से विधिवत अभिषेक करें, फिर एक बार दोबारा गंगाजल अर्पित कर अभिषेक पूर्ण करें।
  • अब शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
  • इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • अब चावल, मौसमी फल और अपनी नैवेद्य अर्पित करें तथा भगवान शिव से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • इसके बाद घी का दीपक और धूपबत्ती जलाकर भगवान शिव की विधिवत आरती करें।
  • अंत में ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और फिर महादेव की आरती कर लें।


Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi

Sawan 2026
– फोटो : adobe


क्या कहती हैं मान्यताएं 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से मनचाहा जीवन साथी पाने की कामना पूरी होती हैं। इसके अलावा विवाह संबंधी बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। इस समय जलाभिषेक करने से घर-परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं प्रभु को बैलपत्र चढ़ाने से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और शहद चढ़ाने से सेहत की परेशानियों का भी निवारण होता है।

Sawan 2026: इन 3 राशि वालों की पूरे सावन चमकेगी किस्मत, करियर से लेकर निवेश तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम

Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू, इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Russia:रूस ने टेलीग्राम फाउंडर पावेल दुरोव पर लगाया आतंकवाद में मदद करने का आरोप, वॉन्टेड लिस्ट में डाला नाम – Russia Accuses Telegram Founder Pavel Durov Of Aiding Terrorism, Places Him On The Wanted List.

साईं बाबा को चढ़ाया 1.05 करोड़ का सोने का मुकुट:गुरु पूर्णिमा पर किसने दिखाई ऐसी श्रद्धा? देखिए वीडियो – Shirdi Sai Baba Golden Crown Donation Guru Purnima Andhra Pradesh Devotee

Neet Paper Leak:नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, 13 आरोपी अब तक गिरफ्तार – Neet Paper Leak Fast-track Court Takes Cbi Charge Sheet On Record

Up:परिवार के वैभव का कत्ल, साइकिल लेकर निकला था मासूम, टीचर ने इसलिए अपहरण कर कारोबारी के बेटे को मार डाला – Bullion Trader Son Kidnapped And Murdered In Gorakhpur Body Found In Neighbor Basement

Up Excise Constable Result:यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; मेंस के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित – Up Excise Constable Main Exam 2026: 32,891 Candidates Shortlisted For 820 Posts

Us:अमेरिकी चुनाव में बढ़ेगा भारतवंशियों का दबदबा? डेमोक्रेटिक पार्टी ने दो उम्मीदवारों का किया समर्थन – Democratic Party Backs Amish Shah, Pia Dandiya For Us Congress

Leave a Comment