लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Saharanpur:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी, आईं दरारें; अप्रैल में किया था पीएम मोदी ने लोकार्पण – Saharanpur: Road Caves In And Cracks Appear On The Delhi-dehradun Expressway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगातार खामियां सामने आ रहीं हैं। बिहारीगढ़ फ्लाईओवर की एप्रोच रोड कई जगह से धंस गई है। इस कारण एक्सप्रेसवे से बजरी उखड़ कर सड़क पर फैल रही है जो कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसके साथ ही बड़गांव इंटरचेंज के फ्लाईओवर में पहली बारिश में ही गर्डर के बीच डाले गए लेंटर से पानी टपकने लगा है। गर्डर में दरारें भी आ गईं।

बता दें, कि 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। साढ़े तीन माह के अंतराल में ही इसके निर्माण में कई खामियां उजागर हो चुकी हैं। अब बिहारीगढ़ फ्लाईओवर की एप्रोच रोड की मिट्टी धंस रही है। इसके कारण सड़क कई जगह से बैठ गई है और बजरी सड़क पर बिखर रही है। 

एक्सप्रेसवे पर कार की रफ्तार 100 किमी निर्धारित है, लेकिन 50-60 की स्पीड से भी यहां से गुजरने पर जोर का झटका लग रहा है। कुछ दिन पहले भी यह फ्लाईओवर 100 मीटर तक दो हिस्सों में धंस गया था, जिसके बाद यहां जेसीबी से खोदाई करके दोबारा से सड़क बनाई गई थी। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रसूलपुर कलां, अमानतगढ़ आदि में पानी भर रहा है। इससे सड़क तो टूट ही रही है। वाहन चालकों को सफर में काफी दिक्कत आ रही है। 

वहीं, एनएचएआई के सलाहकार रजनीश कुमार का कहना है कि बरसात में अक्सर मिट्टी में नमी आने पर ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं। इसे निर्माण की गुणवत्ता से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया गया। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।’

बड़गांव इंटरचेंज पर टपक रहा पानी

बड़गांव। एक्सप्रेसवे में देवबंद-नानौता मार्ग स्थित बड़गांव इंटरचेंज के फ्लाईओवर में पहली बारिश में ही गर्डर के बीच डाले गए लेंटर से पानी टपकने लगा है। गर्डर में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। बृहस्पतिवार को एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर की दरारों में पैचिंग का काम शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में जल्दबाजी हुई है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। एक्सप्रेसवे शुरू होने से पहले ही संरचना में कमजोरी दिख रही है, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

रेडमी 17सी 5जी: भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म; सामने आई स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल – Redmi 17c 5g India Launch October 1 Price Specifications Battery Display Processor

वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर – Oneplus N6 Lite Vs Iqoo Z11 Lite Price Specs Features Comparison Ram Storage Details

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

Asian Games 2026 Live:भारत को 32वां पदक, अभय के बाद अनाहत को भी रजत; आज का दूसरा मेडल – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

Leave a Comment