लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Niti Aayog:नीति आयोग के उपाध्यक्ष बनेंगे अशोक लाहिड़ी, सुमन बेरी की जगह लेंगे; गोवर्धन दास बन सकते हैं सदस्य – Ashok Lahiri And Scientist Gobardhan Das From West Bengal Niti Aayog Vice-chairman And Member: Govt Sources

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से निवर्तमान विधायक और अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, वैज्ञानिक गोवर्धन दास को आयोग का सदस्य बनाया जाएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

लाहिड़ी सुमन के. बेरी की जगह लेंगे, जो साल 2002 से इस पद पर आसीन हैं। इन दोनों नामों का चयन ऐसे समय में हुआ है, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ा सियासी मुकाबला चल रहा है।

कौन हैं अशोक कुमार लाहिड़ी?

बालुरघाट से भाजपा के वर्तमान विधायक अशोक लाहिड़ी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह भारत सरकार के 12वें मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) रह चुके हैं। उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। वह दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (दिल्ली विश्वविद्यालय), एशियाई विकास बैंक, बंधन बैंक और राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान जैसे संस्थानों में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। 

उन्होंने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भी काम किया है, जहां वह सलाहकार और वरिष्ठ अर्थशास्त्री के रूप में जुड़े रहे। अशोक लाहिड़ी को दिसंबर 2002 में उस समय मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जून 2007 तक इस पद पर कार्य किया, जिसमें उनका अधिकांश कार्यकाल मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान रहा।

ये भी पढ़ें: ‘संशय छोड़ें, विश्वगुरु बनेगा भारत’: मोहन भागवत बोले- पश्चिमी चश्मा उतार लौटें अपनी जड़ों की ओर

वैज्ञानिक गोवर्धन दास के बारे में भी जानिए

वहीं, गोवर्धन दास एक वैज्ञानिक और भाजपा के पूर्व सदस्य हैं। उन्होंने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पूरबस्थली उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। वह एक प्रमुख इम्यूनोलॉजिस्ट हैं और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वह भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक भी रह चुके हैं।

नीति आयोग के मौजूदा उपाध्यक्ष सुबन के. बेरी ने मई 2022 में यह पद संभाला था। इससे पहले वह वूड्रो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स और थिंक टैंक ब्रुगेल से जुड़े रहे। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

माफियाराज- लूट लिया प्रदेश:रातोंरात लगे अखिलेश-आजम-अतीक की तस्वीरों वाले पोस्टर, सुबह सपा नेताओं ने फाड़े – Up: Political Temperature Rises In Moradabad Over Posters Targeting Akhilesh; Sp Leaders Tear Down Hoardings

एफटीए:भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्तूबर से होगा लागू, गोयल बोले- व्यापार को मिलेगा बढ़ावा – India-new Zealand Trade Pact To Boost Commerce, Effective October 20: Goyal

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक:हवाई हमले में तीन की मौत, तालिबान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी – Pakistan Conducts Airstrikes On Afghanistan: Many Killed In The Attack; Taliban Threatens Retaliation.

अगरकर और बीसीसीआई के बीच कब शुरू हुई अनबन?:2023 में बुमराह को लेकर बोर्ड से क्यों भिड़ गए थे? हुआ बड़ा खुलासा – Ajit Agarkar Vs Bcci: How Disagreement Over Jasprit Bumrah’s Captaincy Started In 2023

यूपी में बृजेश गंझू का एनकाउंटर:नाम अनेक, जुर्म बेहिसाब, निशाने पर रहते थे ये लोग; राजनीति में आजमाई किस्मत – Brijesh Ganjhu Encounter In Up Many Aliases, Countless Crimes Police Personnel In His Crosshairs

लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात:स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली – Two People Killed By Gunfire At A School In Lakhimpur Kheri

Leave a Comment