लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Russian Oil News: भारत अब रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? सरकार ने बता दिया, US प्रतिबंधों की म्याद खत्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Russian Oil News: यूएस और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य ब्लॉक हो गया है. इसके चलते अमेरिका ने ईरान से क्रूड ऑयल खरीदने पर प्रतिबंध लगा रखा है. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा था कि अब भारत सरकार तेल कहां से खरीदेगी? हालांकि, सरकार ने खुद ही इस चिंता का जवाब दे दिया है.

रशिया से तेल खरीदेगा भारत?
हाल ही में भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक प्रेस ब्रीफिंग रखी थी. जिसमें मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया है कि भारत अब तेल कहां से खरीदेगा. इस बारे में बात करते हुए सुजाता ने कहा, ‘रूस पर अमेरिका द्वारा दी गई छूट के संबंध में, मैं ये स्पष्ट करना चाहूंगी कि हम छूट से पहले भी, छूट के दौरान भी और अब भी रूस से खरीदारी करते आ रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: अब फिजूलखर्ची नहीं चलेगी, सरकार ने बैंकों- कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा- बहुत जरूरी है, तभी…

कमर्शियल कंसिडरेशन पर निर्भर करता है डिसीजन
इस दौरान सुजाता शर्मा ने ये भी बताया कि क्रूड ऑइल का खरीदने का डिसीजन कमर्शियल कंसिडरेशन और सप्लाई की एवेलेबिलिटी पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, ‘ये पूरी तरह से कमर्शियल सेंस है, जो खरीदारी के समय हमारे अंदर होना चाहिए.’ इस दौरान सुजाता शर्मा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि देश में तेल का भंडार भरपूर है. इसकी कहीं कोई कमी नहीं है.

बता दें कि हाल ही में देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया है. दोनों की ही कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़त हुई है. जिसका असर पूरी तरह से आम आदमी की जेब पर पड़ा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. इसी का असप भारत में भी महंगाई पर पड़ रहा है. सरकार ने भी कहा है कि आने वाला समय मुश्किल हो सकता है. ऐसे में जितना हो सकते तेल की खपत को कम करें.

ये भी पढ़ें: LPG News: देश में तेल-गैस का स्टॉक बचा है या नहीं? सरकार ने दिया सवाल का जवाब, कहा- होर्मुज संकट से…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment