लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RR vs LSG मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगा फायदा? जानिए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महत्वपूर्ण मैच है. ये मुकाबला जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. LSG आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, लेकिन आज जीतकर टीम राजस्थान का खेल बिगाड़ सकती है. आज मोहम्मद शमी और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स के बीच दिलचस्प टक्कर होगी, जो मैच के रुख को तय करेगा. जानिए आज के मैच में पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

राजस्थान रॉयल्स आज जीतकर टॉप-4 में एंट्री कर लेगी. रियान पराग एंड टीम को अभी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी अन्य मैच पर निर्भर नहीं रहना है, वो अपने दोनों मैच जीतकर क्वालीफाई कर जाएगी जबकि आज PBKS, CSK, KKR और DC प्रार्थना कर रही होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स जीत जाए. इससे उनके प्लेऑफ में जाने के चांस बने रहेंगे.

RR vs LSG मैच में कैसा रहेगा मौसम?

आज जयपुर का मौसम मैच के अनुकूल है. मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान गर्म रहेगा. पहले एक घंटे तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो 8:30 बजे के बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL के कुल 67 मैच खेले गए हैं, जिसमे से 24 बार पहले बल्लेबाजी और 43 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है. यहां पहली पारी में एवरेज स्कोर 168.30 का है. इस ग्राउंड पर सर्वाधिक स्कोर 229 है, जो इसी साल गुजरात ने बनाया था. इसी साल SRH ने भी यहां 229 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो

RR vs LSG मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में इस ग्राउंड पर 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 पारियों में 200 से अधिक रन बने हैं. आज राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच हुआ था. उस मैच में राजस्थान ने 228 रन बनाए थे, जिसे सरह ने 9 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था. आज की पिच भी बल्लेबाजी पिच है.

यह भी पढ़ें- W,W,W,W,W,W…एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार

टॉस जीतना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किल रही है. दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगा. यहां गति से बल्लेबाजों को तंग नहीं किया जा सकता, ऐसे में फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी पर जिम्मेदारी होगी कि वह वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को पॉवरप्ले में आउट करें.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment