उम्मीदवार अपने कुल प्राप्तांक, राज्य स्तरीय मेरिट रैंक और अन्य विवरण भी ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 जून को किया गया था। पहले यह परीक्षा 21 जून को होनी थी, लेकिन Re-NEET UG परीक्षा के कारण इसकी तिथि बदल दी गई थी। परीक्षा के बाद 1 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जबकि अंतिम उत्तर कुंजी 21 जुलाई को प्रकाशित की गई।
स्तर |
उपलब्ध प्रोग्राम्स |
यूजी (UG) प्रोग्राम्स |
बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एससी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बी.एससी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. (मत्स्य विज्ञान), बी.टेक. (डेयरी प्रौद्योगिकी), बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) |
पीजी (PG) प्रोग्राम्स |
एम.एससी. कृषि, एम.एससी. बागवानी, एम.एससी. वानिकी, एम.एससी. सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान |
पीएचडी (PhD) प्रोग्राम्स |
पीएच.डी. कृषि, पीएच.डी. बागवानी, पीएच.डी. गृह विज्ञान/सामुदायिक विज्ञान |