लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rahane On Dhoni:पठान के बाद अब रहाणे ने धोनी के होटल के कमरे को लेकर दिया बयान; ऐसा क्या कहा कि मच गई खलबली? – Ajinkya Rahane Reveals The Unique Rule Behind Ms Dhoni’s Room

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने वाले भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के व्यक्तित्व और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। रहाणे ने बताया कि धोनी बेहद शांत, सरल और सभी खिलाड़ियों के लिए सहज उपलब्ध रहने वाले इंसान थे। हालांकि, उनके कमरे से जुड़ा एक ऐसा नियम था, जिसका पूरी टीम सम्मान करती थी।

रहाणे ने यह बातें ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में साझा कीं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत टी20, वनडे और टेस्ट तीनों प्रारूपों में एमएस धोनी की कप्तानी में की थी। इसके अलावा वह 2023 और 2024 में आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स में भी धोनी के साथ खेले।




Ajinkya Rahane Reveals the Unique Rule Behind MS Dhoni's Room

बाएं से- राहुल द्रविड़, इरफान पठान, एमएस धोनी और हरभजन सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया


पहले पठान ने धोनी को लेकर दिया था बयान

इससे पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी के कमरे को लेकर बयान दिया था। उन्होंने टीम इंडिया से खुद को कथित तौर पर बाहर किए जाने के आरोपों पर कहा था, ‘मुझे किसी के कमरे में जाकर हुक्का सेट करने या चापलूसी करने की आदत नहीं है… यह बात सब जानते हैं।’ इस बयान से काफी विवाद हुआ था। अब रहाणे ने धोनी के कमरे को लेकर बयान दिया है।


Ajinkya Rahane Reveals the Unique Rule Behind MS Dhoni's Room

धोनी और रहाणे
– फोटो : IPL/BCCI


धोनी का कमरा हमेशा खुला रहता था

रहाणे ने बताया कि टीम के खिलाड़ी अक्सर धोनी के कमरे में इकट्ठा होकर समय बिताते थे। कई बार पूरा दल भी वहां मौजूद रहता था। उन्होंने कहा, ‘धोनी बहुत शांत और सहज इंसान हैं। उनका कमरा लगभग हमेशा सभी के लिए खुला रहता था। कई बार 10 से 15 खिलाड़ी, बल्कि पूरी टीम भी उनके कमरे में होती थी। लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था, तब किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होती थी।’

सोशल मीडिया से दूरी बनाने की वजह भी बताई

रहाणे ने यह भी बताया कि किसी भी सीरीज के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं। इसके लिए वह अपने फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स तक हटा देते हैं ताकि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर बना रहे। उन्होंने कहा, ‘सीरीज के दौरान मैं सभी सोशल मीडिया ऐप्स डिलीट कर देता हूं। यह किसी की सलाह नहीं, बल्कि मैंने खुद के लिए बनाया हुआ नियम है।’


Ajinkya Rahane Reveals the Unique Rule Behind MS Dhoni's Room

रहाणे और धोनी
– फोटो : ANI


बेन स्टोक्स की सलाह ने बदली सोच

रहाणे ने खुलासा किया कि वर्ष 2017 में आईपीएल के दौरान इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी दिनचर्या में कई बदलाव किए। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि 2017 में आईपीएल के दौरान बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया नहीं देखने की सलाह दी थी। इसके बाद मैंने अपनी एक दिनचर्या बना ली। कमरे में लौटने के बाद नेटफ्लिक्स या किसी दूसरे ऐप पर कुछ देखना, किताब पढ़ना, परिवार से बात करना और अगले दिन के लिए अपने कपड़े तैयार करना मुझे मानसिक रूप से तरोताजा रखता है।’

करीब दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत

पिछले सप्ताह अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो साझा कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने 90 वनडे में 2962 रन और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 375 रन बनाए। रहाणे का करियर लगभग दो दशक तक भारतीय क्रिकेट की अहम पहचान रहा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कनाडा का यूरोप की ओर बढ़ा कदम:मैक्रों ने ईयू का सहयोगी सदस्य बनाने का किया समर्थन, कार्नी से की मुलाकात – Canada Moves Closer To Europe: Macron Backs Associate Eu Membership, Meets Carney.

Asian Games 2026 Live:एशियन गेम्स का दूसरा दिन; शूटिंग टीम का फाइनल जारी, टेबल टेनिस में भारत-पाकिस्तान आमने – Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: India’s Latest News, Results, Scores And Medal Updates

सुर्खियां:केरल में भारी बारिश से तबाही; ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात तय; मेलोनी का बुर्के-नकाब पर फैसला – Top News 21 September 2026 Kerala Landslide Trump Zelensky Meet Meloni Burqa Ban

आज के दिन:दिल्ली एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर नितिन नवीन – 21 September 2026 Major Event

सऊदी में हूती हमलों से बढ़ा तनाव:अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक; ईरान ने क्या चेतावनी दी? – Saudi Houthi Attacks Us Alert Iran Warning

डीटीसी हड़ताल जारी:आधी से ज्यादा बसें डिपो में, ऑटो-कैब की मांग तीन गुना बढ़ी; आज इसलिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें – Dtc Strike Continues: Demand For Autos And Cabs Triples; Commuters May Face Increased Difficulties Today

Leave a Comment