लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Protest:दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों से अब सख्ती से निपटेगी सरकार, एयरलिफ्ट की गई Crpf और Raf की 24 कंपनियां – Protest: Government To Deal Strictly With Protests In Delhi; 24 Companies Of Crpf And Raf Airlifted

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ और आरएएफ की अतिरिक्त 24 कंपनियों को तैनात किया गया है। ये कंपनियां दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालेंगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब विरोध प्रदर्शन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था के चलते नई दिल्ली में बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशन भी अस्थायी तौर से बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को मिला मौका, हमारा क्या?: संसद में अखिलेश ने जताई नाराजगी, कहा- सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई

सूत्रों के मुताबिक, कई दिन से नई दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पिछले दो दिन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। वाहनों में तोड़फोड़ के अलावा पत्थरबाजी की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के दूसरे सांसद एकाएक सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। यह सामान्य घटना नहीं थी।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते पीएम आवास के सुरक्षा घेरे में तैनात कमांडो की संख्या बढ़ानी पड़ी। थ्रेट कलर के अनुसार, एसपीजी के अतिरिक्त कमांडो, पीएम आवास पर तैनात किए गए। पीएम आवास पर सुरक्षा के बाहरी घेरे को और ज्यादा मजबूत किया गया। 

यह भी पढ़ें- Bhojshala Row: भोजशाला से कितनी दूर है नमाज की नई जगह? सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि वह अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। दूसरी तरफ कई विपक्षी दल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ की 9 कंपनियां छत्तीसगढ़ से, तीन कंपनियां झारखंड से, पांच मध्य प्रदेश से और एक कंपनी ओडिशा से बुलाई गई है। इसी तरह आरएएफ के पश्चिम सेक्टर से चार कंपनियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दक्षिण सेक्टर से दो कंपनियां दिल्ली पहुंच गई हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियाई खेल:उद्घाटन समारोह के बाद भावुक हुईं मनु भाकर, जसपाल राणा को किया याद; बोलीं- सर की बहुत याद आई – Olympic Medallist Manu Bhaker Said She Missed Her Late Coach Jaspal Rana During Asian Games Opening Ceremony

गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग:प्रल्हाद जोशी बोले- अब स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक; डॉक्टरों ने क्या सलाह दी? – Home Minister Amit Shah Suffers Food Poisoning Pralhad Joshi Says He Is Now Fine What Did Doctors Advise?

किस तरह अगरकर से बीसीसीआई का हुआ मोह भंग:क्या रोहित के भविष्य को लेकर चला विवाद बना वजह? कैसा रहा कार्यकाल – Why Did Bcci Chairman Of Selectors Ajit Agarkar Quit? Differences With Vvs Laxman Know All Details

सब्जी में नमक होने पर कत्ल:दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी गोली, छह माह पहले यूपी से परिवार आया था संगम विहार – Husband Shot His Wife After Over Shortage Of Salt In Vegetable In Delhi

डूसू चुनाव परिणाम:एबीवीपी का 3-1 से दबदबा, निर्दलीय के खाते में उपाध्यक्ष पद; जीते के बाद यश डबास क्या बोले? – Abvp Won Three Seat Including Presidency Independent Candidate Won Vice-presidency In Dusu Elections Details

केतन हत्याकांड:5053 पन्नों की चार्जशीट, सिया ने सोनम रघुवंशी से जुड़ी जानकारी सर्च की थी; केस में तीन चश्मदीद – Ketan Murder Case Major Revelations In 5053-page Charge Sheet Siya Also Searched For Sonam Raghuvanshi Case

Leave a Comment