लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp News:टाइगर रिजर्व के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकराई; पांच लोगों की मौत – Bolero Crashes Into Tree During Overtake Attempt Family Of Five Killed Near Satpura Tiger Reserve

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के पास डोकरीखेड़ा गांव के समीप सोमवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन में सात लोग थे सवार

पुलिस के अनुसार बोलेरो क्रमांक एमपी 13 AK 4757 में कुल सात लोग सवार थे। वाहन में चालक प्रदीप प्रकाश धुर्वे, उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे, 8 वर्षीय पुत्र अक्षत धुर्वे सहित उनके परिजन और अन्य लोग शामिल थे। सभी लोग रविवार को छिंदवाड़ा जिले के डेलाखाड़ी में एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे तामिया में अपनी बहन के घर रुके थे और सोमवार को पिपरिया लौट रहे थे।

ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मटकुली और झिरिया के बीच बोलेरो के आगे एक बाइक चल रही थी। उसे ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें-  एमपी में उद्घाटन से पहले पुल धंसा: 1100 करोड़ की लागत से बना था, बाहर निकलने लगा सरिया; गुणवत्ता पर उठे सवाल

हादसे में पांच लोगों ने गंवाई जान

हादसे में प्रदीप धुर्वे, उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे, पुत्र अक्षत धुर्वे, पंचम ठाकुर और कुलदीप ठाकुर की मौत हो गई। वहीं आकाश धुर्वे और शरद उइके गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सस्ती दवाओं पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दांव:जेनरस मॉडल से जुड़ेंगे अमेरिका के सभी 50 राज्य, क्या है योजना? – Donald Trump Medicaid Drug Pricing Mfn Generous Model 50 States

प्रधान की गिरफ्तारी:राहुल के ट्वीट पर ऋतब्रत का जवाब, बोले- तीन हत्या के केस लंबित; नंदीग्राम में बवाल क्यों? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Rahul Gandhi Ritabrata Banerjee

ड्रोन हमले से सऊदी की पाइपलाइन ठप:यूरोप को अक्तूबर में नहीं मिलेगा अरामको का कच्चा तेल; क्या है वजह? – Aramco Halts October Crude Deliveries European Refiners

भारत में तेजी से घट रहा भूजल:34% निगरानी केंद्रों पर स्तर सामान्य से नीचे, डब्ल्यूएमओ की चेतावनी क्यों अहम? – India Groundwater Depleting Rapidly Levels Below Normal At 34pc Monitoring Stations Wmo Situation Alarming

जम्मू:नरवाल के बाद शहर के पुराने मोहल्लों में कमरा तलाश रहे हैं रोहिंग्या, स्थानीय एजेंट मददगार; शासन सचेत – Jammu: After Narwal, Rohingyas Are Looking For Rooms In The City’s Old Neighborhoods

बॉक्स ऑफिस:क्या ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ को टक्कर दे पाई ‘दायरा’ या ‘वाइब’? पहले दिन की इतनी कमाई – Know Daayra And Vibe Box Office Collection Day 1 Report And Earning Amid Hanuman Ansh Success

Leave a Comment