वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 19वीं बैठक में महत्तवपूर्ण निर्णय लिए गए। ठाकुर जी को भेंट किए स्वर्ण रजत हिंडोला (झूला), रथ, रजत शेष सिंहासन, स्वर्ण व रजत चांदी नौका, हाथी सूंढ़ सिंहासन, सूर्यप्रभा सिंहासन, चंद्रप्रभा सिंहासन मंदिर में परंपरा के अनुसार न लग पाने के मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।
सर्वसम्मति से कमेटी में एसएसपी, एमवीडीए की अध्यक्ष और नगरायुक्त को रखा गया है। जांच कमेटी कई बिंदुओं पर पड़ताल करेगी। बताया गया कि जग्गनाथ रथयात्रा में चांदी के रथ पर और सावन में महाशिवरात्रि पर चांदी के शेषनाग पर ठाकुरजी विराजते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ था। इसके अलावा मंदिर में व्यवस्थाओं से जुड़े कई मामलों में मंथन हुआ।