लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Politics:राम मंदिर पर सियासी साइकिल ले रही यू-टर्न, घोषणापत्र में चढ़ावा चोरों पर कार्रवाई का वादा करेगी सपा – Up Politics Sp To Promise Action Against Ram Mandir Donation Row Thieves In Election Manifesto Bicycle U Turn

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के साथ समाजवादी पार्टी की साइकिल अयोध्या मुद्दे पर यू-टर्न लेती दिख रही है। जिस राम मंदिर आंदोलन के दौरान सपा सरकार में कारसेवकों पर गोली चली थी और जिसने वर्षों तक भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर तीखे हमले किए, वही पार्टी अब अपने चुनावी घोषणापत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करने जा रही है। साथ ही अयोध्या को सियाराम धाम के रूप में विकसित करने का भी एलान किए जाने के संकेत हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे सपा की सॉफ्ट हिंदुत्व रणनीति का अगला चरण मान रहे हैं।

वैसे सपा लगातार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर हमलावर है। भाजपा ने भी इसे तुरंत चुनावी अवसरवाद बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, अखिलेश यादव से भाजपा नेता यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि वह अब तक राम मंदिर दर्शन के लिए क्यों नहीं गए और उन्हें कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना की याद दिला रहे हैं। इन सबसे इतर अखिलेश अपनी चुनावी साइकिल को अयोध्या में फिर यू-टर्न देकर रफ्तार देने की योजना में जुटे हैं।

हिंदू वोट में सेंध की नई रणनीति

लोकसभा चुनाव में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) समीकरण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सपा अब उस वर्ग तक भी पहुंच बनाना चाहती है, जो राम मंदिर को भावनात्मक मुद्दा मानता है। यही वजह है कि पार्टी केवल चढ़ावा चोरी का मुद्दा नहीं उठा रही, बल्कि मंदिर की पारदर्शी व्यवस्था और अयोध्या के धार्मिक विकास को भी चुनावी वादों का हिस्सा बना रही है।  

अन्य विपक्षी दल भी सक्रिय

केवल सपा ही नहीं, कांग्रेस उत्तराखंड में और आम आदमी पार्टी पंजाब में भी मंदिरों के चढ़ावे और धार्मिक संस्थाओं में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार का आरोप राजनीतिक रूप से असर डाल सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लाल किला ब्लास्ट केस:12 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में एनआईए की चार्जशीट दाखिल, नौ सितंबर को अगली सुनवाई – Delhi Red Fort Blast Nia Files Charge Sheet Against 12 Accused

ब्रेकअप से खुला था पेपर लीक का राज:अब कपड़े के बैग से खुला महाराष्ट्र में फर्जी मार्कशीट रैकेट, तीन गिरफ्तार – Cloth Bag Expose Maharashtra Fake Marksheet Racket Many Arrest

एक्सप्लेनर:22,000 करोड़ कर्ज का मामला 6.5 करोड़ में निपटा, सुभाष चंद्रा मामले में कैसे चली देनदारी पर कैंची? – Subhash Chandra 22k Crore Debt Matter Settled How Was The Liability Slashed Know Case Highlights In Hindi

भारतीय पेशेवरों पर संकट:अमेरिका में नौकरी गई तो 60 दिन की राहत हो सकती है खत्म, प्रस्ताव की समीक्षा पूरी – Donald-trump-us-administration-clears-plan-to-scrap-h1b-60-day-grace-period-indian-workers

Pakistan:इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों मचा बवाल? सरफराज ने पाकिस्तान बोर्ड के विवाद से किया किनारा – Sarfaraz Ahmed Denies Pakistan Players Knew Of Reported England Tour Boycott Threat Over Imran Khan Interview

हरियाणवी सिंगर का कत्ल:’चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा; दो पकड़े – Haryanvi Singer Ankit Murder In Shamli I Am Silent But That Doesnt Mean I Am At Fault Police Nab Two Shooters

Leave a Comment