लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi On Gdp:’रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत’; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत – Pm Modi On Indian Gdp Growth Daman Speech Highlight Economic Development Reform Express Amid Global Crisis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दमन दौरे पर देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, दिल्ली से रवाना होने के बाद अब से कुछ ही देर पहले जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े सामने आए हैं। दमन के लोगों के साथ खुशी साझा करने की बात पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, अभी जो खबर और आंकड़े सामने आए हैं, वो सचमुच प्रसन्नता देने वाली है। मैं चाहता हूं कि ये खुशी आपके साथ बांटूं।

अर्थव्यवस्था पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने कहा, आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में, यानी जो वित्त वर्ष पूरा हुआ है, इसमें भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर हासिल की है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है। ये दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी है। हर भारतीय को गर्व का एहसास हो, ऐसी है देश के आर्थिक विकास की गति।

पीएम ने विकास कार्यों किया रेखांकित

प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा, आज देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। गरीब कल्याण को लेकर बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। इन सारे प्रयासों का नतीजा है कि देश बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दुनिया संकटों में घिरी है। सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था सवालिया निशानों से घिरी है। वैश्विक संकट के बुरे से बुरे दौर में भी 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभालने के साथ-साथ सबसे आगे रहने में इसके प्रयास सफल हो रहे हैं। देशवासियों को आर्थिक क्षेत्र की नई ऊंचाई प्राप्त करने के लिए बधाई।

PM Modi Daman Visit: दमन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

पश्चिम एशिया में तीन महीने से अधिक समय से जारी ईरान और अमेरिका के टकराव का जिक्र किए बिना पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देश को फिर आश्वस्त करता हूं कि देश दुनियाभर में चल रहे संकटों का सामना करते हुए, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के रास्ते पर ऐसे ही दृढ़ संकल्प के साथ तेज गति से आगे बढ़ता ही रहेगा। ये मेरी देशवासियों को गारंटी है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ayesha Khan:दो घंटे तक हिरासत में रहीं आयशा, अब भाई को बचाने निकलीं; लिखा- ‘अब सड़क पर खड़े रहना भी जुर्म है’ – Dhurandhar Fame Actress Ayesha Khan Gives Update After Release From Police Station

दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर 88 फीसदी तैयार:जानें कब दौड़ेंगे वाहन, अब तक कितने पैसे हो हो चुके खर्च? – Delhi First Double-decker Flyover Is 88 Percentage Complete

Niti Aayog:नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन बने नए सीईओ – Centre Appoints Mp Cadre Ias Officer Anurag Jain As New Niti Aayog Ceo

Ind U19 Vs Sl U19:दूसरे यूथ टेस्ट में जीत के करीब पहुंची भारतीय टीम, लक्ष्य रायचंदानी का लगातार दूसरा शतक – Sl Under-19 Vs Ind Under-19, 2nd Youth Test At Colombo, Sl-u19 Vs Ind-u19, Match Highlights And Updates Day 3

Hydrogen Train:पांच रुपये से शुरू किराया, फिर भी खाली दौड़ रही हाइड्रोजन ट्रेन; जानिए क्या है वजह – Hydrogen Train: Why Is It Running Empty Despite Fares Starting At Just Rs 5

Cjp Protest:’रंग दे बसंती’ से लेकर ‘युवा’ तक, जानें किन फिल्मों में दिखा विरोध प्रदर्शन का नया रूप – Aamir Khan Rang De Basanti To Yuva And Shabana Azmi Mai Azaad Hoon Amid Cjp Protest Watch These Films

Leave a Comment