लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi 4399 Days Record:पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर ट्रंप ने दी बधाई, बताया- मजबूत और बुद्धिमान नेता – Donald Trump Congratulates Pm Narendra Modi On Becoming India Longest-serving Prime Minister

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश साझा करते हुए मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की।

ट्रंप ने कहा- मोदी एक महान नेता हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह वास्तव में एक महान नेता हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं तथा उनके सामने महानता और सफलता के कई वर्ष अभी बाकी हैं।


ट्रंप का यह संदेश दोनों नेताओं के बीच वर्षों से चले आ रहे सकारात्मक संबंधों को भी दर्शाता है। अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप और मोदी कई बार वैश्विक मंचों पर साथ दिखाई दिए और एक-दूसरे के नेतृत्व की प्रशंसा करते रहे हैं।

ट्रंप की शुभकामनाओं पर पीएम मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप के स्नेहपूर्ण संदेश के लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा हितों और वैश्विक कल्याण के उद्देश्य से मिलकर काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के साथ-साथ पूरी दुनिया को भी लाभ मिलेगा।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़कर बनाया नया इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार देश की कमान संभाली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार जीत हासिल कर सरकार बनाई। बुधवार को मोदी का कार्यकाल 4,399 दिनों का हो गया, जिससे उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नेहरू ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभाला था। इस उपलब्धि के बाद देश और विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश भी चर्चा का विषय बन गया है।

इंदिरा गांधी से कम कार्यकाल, लेकिन लगातार ज्यादा

हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है।

पीएम मोदी को देश-दुनिया से मिल रही बधाई

प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Bonus Market Update:तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

शार्क टैंक से Pm मोदी तक:दृष्टिबाधित किशोर प्रथमेश सिन्हा दूसरों के लिए बने प्रेरणा, घर को ही बना लिया स्कूल – Prathamesh Sinha Shark Tank To Pm Modi Inspiration For Others Know Challenges And Bravery

Aaj Ka Rashifal:धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल – Today Prediction Horoscope Of 24 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Kanizsa Open 2026:भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रनेश एम ने जीता कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट, उपलब्धि क्यों खास? – Kanizsa Open 2026 Indian Grandmaster Pranesh M Wins Chess Tournament Achievement Special Know Details

Weekly Horoscope (24-30 Aug 2026):यहां जानें करियर, धन और रिश्तों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का आखिरी सप्ताह – Weekly Horoscope 24 August To 30 August 2026 Saptahik Rashifal In Hindi

Strait Of Hormuz:’अधिकृत’ देशों के होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा ईरान, क्या बताई वजह? – Iran Approves Service Fees For “authorised” Ships Transiting Strait Of Hormuz

Leave a Comment