लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शांति की उम्मीद धराशायी:रूस ने यूक्रेन पर दागे 800 ड्रोन, कई क्षेत्रों में मची तबाही; छह लोगों की मौत – Russia Fires 800 Drones At Ukraine Despite Peace Talk In Moscow News Update

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में बुधवार का दिन बेहद खौफनाक रहा। एक तरफ मॉस्को में शांति की चर्चाएं हो रही हैं, तो दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर करीब 800 ड्रोन्स से हमला बोल दिया। इस भीषण हमले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया है।

हवाई रक्षा प्रणाली को ठप करने की रूसी साजिश

यह हमला बुधवार सुबह शुरू हुआ जो कई घंटों तक जारी रहा। रूसी ड्रोन ने राजधानी कीव समेत पश्चिमी शहर ल्वीव और ओडेसा बंदरगाह को निशाना बनाया। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस का स्पष्ट लक्ष्य यूक्रेन की एयर डिफेंस प्रणाली को खत्म करना है। उन्होंने दावा किया कि ड्रोन हमलों के बाद अब रूस क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला कर सकता है।

शांति के दावों और हकीकत में बड़ा अंतर

हैरानी की बात यह है कि यह हमला तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन युद्ध खत्म होने के संकेत दे रहे हैं। ट्रंप ने चीन रवाना होने से पहले कहा था कि यूक्रेन युद्ध का अंत बहुत करीब है। वहीं, पुतिन ने भी पिछले सप्ताहांत अपने भाषण में आक्रमण खत्म होने की संभावना जताई थी। हालांकि, जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: ‘रहने और पढ़ने कहां जाएं?’: आशियाने पर चला बुलडोजर तो मासूम का छलका दर्द,  पीएम बालेंद्र शाह को लिखी चिट्ठी

रूस के भीतर भी यूक्रेन ने किया पलटवार

युद्ध की स्थिति अब बदल रही है। यूक्रेन अब केवल बचाव नहीं कर रहा, बल्कि रूस के भीतर तक हमले कर रहा है। बुधवार को ही यूक्रेन ने रूसी सीमा के अंदर ड्रोन हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने क्रीमिया और आजोव सागर के ऊपर यूक्रेन के 286 ड्रोन्स को मार गिराया। ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ की रिपोर्ट बताती है कि रूस का वसंत अभियान विफल हो रहा है और उसे भारी जनहानि उठानी पड़ रही है।

दुनिया का ध्यान भटकने से रूस को मिल रहा मौका

जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया है कि यूक्रेन को अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि जब भी यूक्रेन की खबर सुर्खियों से गायब होती है, रूस और भी ज्यादा हिंसक हो जाता है। वर्तमान में दुनिया का ध्यान ईरान युद्ध पर केंद्रित है, जिसका फायदा रूस उठा रहा है। उन्होंने रोमानिया में नाटो देशों से अपील की कि रूस पर प्रतिबंधों और कूटनीतिक दबाव को और तेज किया जाए।

अन्य वीडियो-

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mahakali:शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना ने डराया, ‘महाकाली’ का टीजर देखकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे – Mahakali Shukracharya War Cry Akshaye Khanna First Look Release From Pvcu

रायबरेली में गरजे सीएम योगी:बोले-देश विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित करते हैं राहुल गांधी, उनसे कोई अपेक्षा नहीं – Cm Yogi Arrives In Raebareli Political Message Alongside Gifts Worth Billions

India-japan Investment:जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस, गोयल बोले- 1580 नई सुजुकी जैसी कंपनियां बनें – Piyush Goyal Pushes For Stronger India-japan Trade Ties, Eyes 75% Global Trade Coverage Through Ftas

Ind Vs Sl Live Score:भारत छह विकेट पर 380 के पार, पंत-जुरेल के बीच 70+ रन की साझेदारी; सारांश पवेलियन लौटे – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 2 Match Scorecard Ball By Ball Updates

Delhi Police Constable:दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का आज और कल होने वाला फिजिकल टेस्ट स्थगित, क्या रही वजह? – Delhi Police Constable 2025 Physical: Pe&mt Postponed On August 24 And 25 Due To Weather

Weather:नोएडा समेत दिल्ली-ncr में मौसम ने ली करवट, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा – Weather Update For Delhi-ncr: Rain In Several Areas

Leave a Comment