लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm आज बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार:bjp ने रोड-शो और रैली के लिए कसी कमर; पार्टी में जोश भरेंगे प्रधानमंत्री – West Bengal Elections Pm Modi Public Meeting Speech Bjp Haldia Asansol And Suri Rallies Hindi News Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में तीन बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री की पहली रैली सुबह 9:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया टाउनशिप में होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित पोलो ग्राउंड के आउटडोर स्टेडियम में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दिन की तीसरी और आखिरी रैली दोपहर 2 बजे बीरभूम जिले के सूरी के चांदमारी मैदान में आयोजित होगी।

यह चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद पीएम मोदी का राज्य का दूसरा दौरा है। इससे पहले 5 अप्रैल को उन्होंने कूचबिहार से अपने अभियान की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को घेरा था और ‘भय बनाम भरोसा’ का नारा दिया था।

मोदी की रैली क्यों है अहम?

राजनीतिक दृष्टि से इन रैलियों को बेहद अहम माना जा रहा है। हल्दिया को नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है, जहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखना चाहती है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र आसनसोल में पार्टी दोबारा अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है।

बीरभूम जिले के सूरी में आयोजित रैली भी खास महत्व रखती है, क्योंकि यह इलाका टीएमसी का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां भाजपा संगठनात्मक नेटवर्क और सत्ता विरोधी माहौल के सहारे अपनी पकड़ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉन्ड यील्ड में उछाल:ब्याज दर और महंगाई के नजरिए में बड़ा बदलाव, जानिए इसका क्या होगा असर – Bond Yield Surge: A Major Shift In Interest Rate And Inflation Outlook

ह्यूंदै की बेयॉन-आधारित नई क्रॉसओवर एसयूवी की डिटेल्स लीक:क्रेटा से नीचे रखी जाएगी, कितनी हो सकती है कीमत? – Hyundai Bayon-based Crossover Suv Leaked Specs: Check Expected Price, Design And Engine Options

तिब्बत बाढ़:चीन ने लापता भारतीयों की पहचान के लिए मांगे डीएनए नमूने, दूतावास ने बताया- कैसे देनी है जानकारी? – China Sought Dna Samples For Missing Indian Nationals Following Devastating Tibet Flood

सत्य निकेतन हादसा:pg लेने से पहले कैसे समझें कि बिल्डिंग मजबूत है या नहीं? इन 8 बातों का रखें खास ध्यान – Safety Tips For Pg And Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In

बिग बॉस 20:सलमान खान के शो पर किसने कसा तंज? 20वें सीजन को ‘फ्लॉप’ बताकर साधा निशाना – Asim Riaz Calls Bigg Boss 20 Flop Season In A Now Deleted Social Media Post Remark Drew Online Backlash

Iphone 18 Pro Launch:ai के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया Iphone, Siri से कैमरा तक क्या बदलेगा? – Iphone 18 Pro Ai Features: How Siri, Ai Camera, A20 Pro Could Transform Your Smartphone Experience

Leave a Comment