लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iphone 18 Pro Launch:ai के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया Iphone, Siri से कैमरा तक क्या बदलेगा? – Iphone 18 Pro Ai Features: How Siri, Ai Camera, A20 Pro Could Transform Your Smartphone Experience

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Apple iphone 18 pro release date: स्मार्टफोन का पुराना दौर अब खत्म हो रहा है और दुनिया एआई फोन के बिल्कुल नए युग में कदम रख रही है। 9 सितंबर को एपल अपने एक खास इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स, आईफोन अल्ट्रा को लॉन्च कर सकता है। इस बार बाजार में आईफोन 18 सेगमेंट में लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन की बैटरी, कैमरा अपग्रेड, फ्लैगशिप मॉडल में A20 Pro चिप होने की उम्मीद समेत कई फीचर्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है।


इन सबके अलावा एप्पल के अपग्रेड हो चुके एप्पल इंटेलिजेंस पर भी खास चर्चा है। लीक्स हुई कुछ रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस बार एप्पल सॉफ्टवेयर के साथ-साथ फोन में कई तरह के नए एआई क्षमताओं वाले फीचर्स भी शामिल कर सकता है।

एप्पल आईफोन 18 सीरिज में कौन-कौन से एआई फीचर्स मिलने की उम्मीद है?

नेक्स्ट लेवल Siri


  • अब तक के इतिहास में आईफोन 18 में सिरी को लेकर कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

  • नए आईफोन 18 सीरिज में Siri पुरानी रोबोटिक भाषा के बजाय इंसानों की तरह स्वाभाविक और नेचुरल ढंग से बातचीत कर सकती है। 

  • विजुअल इंटेलिजेंस फीचर की मदद से सिरी आपकी स्क्रीन पर चल रही चीजों, तस्वीरों या कैमरे के सामने जो चीजें हैं, उन्हें देखकर उनका संदर्भ समझेगी और उसका जवाब देगी।

  • कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस्ड सिरी और दूसरे एआई फीचर्स को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 12GB RAM फोन में देखने को मिल सकता है। यह हाई-पावर एप्पल इंटेलिजेंस फीचर को ऑन डिवाइस रन करने में मदद करेगा। 

एआई कैमरा


  • स्मार्टफोन की दुनिया में कैमरा फीचर्स, जनरेटिव एआई आने के बाद री-इमेजिन हो रहे हैं।

  • आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर लेंस आ सकता है, जिसे एआई द्वारा असिस्ट किया जाएगा।

  • इसकी खास बात यह होगी कि फोटो क्लिक करते समय एआई अपने आप ही रोशनी और माहौल को समझेगा और लेंस के फिजिकल अपर्चर को खुद से एडजस्ट करेगा।

  • इससे तेज धूप या अंधेरे में भी एकदम स्पष्ट फोटो आएगी। जब आप फोटो खींचेंगे, तो एआई पलक झपकते ही रोशनी और माहौल को भांप लेगा और लेंस के फिजिकल अपर्चर को खुद-ब-खुद एडजस्ट करेगा।

  • इससे बहुत तेज धूप या बिल्कुल अंधेरे में भी बिना किसी मैन्युअल सेटिंग के स्पष्ट फोटो मिलेगी।

  • इसके अलावा स्मार्ट पोर्ट्रेट और नेचुरल बोकेह जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

एप्पल इंटेलिजेंस


  • यह फीचर आपके रोजमर्रा के कार्यों को आसान बनाने का काम करेगा।

  • किसी के मैसेज का रिप्लाई करना हो, ईमेल लिखना हो या किसी लंबे आर्टिकल को समराइज करना हो, ये सब काम एआई आपके लिए पलक झपकते ही करेगा।

  • कॉल के दौरान या मीटिंग में लाइव वॉइस को टेक्स्ट में बदलने और दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने की क्षमता पहले से बेहतर हो सकती है।

A20 प्रो चिप


  • कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 18 प्रो सीरिज में A20 Pro चिप मिल सकती है।

  • इसका न्यूरल इंजन पहले से ज्यादा एडवांस होगा, जो कि भारी-भरकम एआई टास्क स्मार्टफोन को ज्यादा दबाव दिए बिना करने में सक्षम होगा।

  • इससे बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ बेहतर एआई परफॉर्मेंस भी मिलेगी।

  • इसके एडवांस न्यूरल इंजन की मदद से बड़े एआई मॉडल्स और सिरी (Siri) बिना इंटरनेट के, सीधे फोन के अंदर ही प्रोसेस हो जाएंगे।

एआई करेगा बैटरी को ऑप्टीमाइज


  • रिपोर्ट्स की मानें तो एपल के नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में ऐसे एआई फीचर्स मिल सकते हैं, जो आपके फोन के इस्तेमाल करने के पैटर्न को समझेंगे।

  • वहीं जब आप स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर रहे होंगे, उस दौरान एआई बैकग्राउंड एप को इस तरह मैनेज करेगा कि फोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सत्य निकेतन हादसा:pg लेने से पहले कैसे समझें कि बिल्डिंग मजबूत है या नहीं? इन 8 बातों का रखें खास ध्यान – Safety Tips For Pg And Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In

बिग बॉस 20:सलमान खान के शो पर किसने कसा तंज? 20वें सीजन को ‘फ्लॉप’ बताकर साधा निशाना – Asim Riaz Calls Bigg Boss 20 Flop Season In A Now Deleted Social Media Post Remark Drew Online Backlash

सीजेपी के बहाने जेन जी पर नजर:यूपी में पार्टियों ने बदली रणनीति; सपा ने बनाया नया प्लान, बसपा को हाईजैक का डर – Focus On Gen Z Parties In Up Shift Strategies To Engage Youth Sp Devises New Plan While Bsp Fears Hijack

सागर जहरीली शराब कांड:मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग – Mp Sagar Liquor Tragedy: Methanol Contamination Revealed, Poison Spread Rapidly Through Bodies

शादाब ने क्यों की ये शरारत?:दूल्हे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता हैं बड़ी मांस फैक्टरी के मालिक; देखें वीडियो – Groom Fires Multiple Rounds In Air At Wedding In Bulandshahr

जंतर-मंतर हिंसा:’सिर फोड़ने’ के दावे वाले स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत – Swatantra Bhardwaj Sent To 14 Day Judicial Custody In Assault Case

Leave a Comment