लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Plastic Currency: जिन देशों में चलते हैं प्लास्टिक के नोट, वहां कितनी हो जाती है 500 रुपए की कीमत, देखें लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

RBI on Plastic Currency India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोटों को शुरू करने पर विचार कर रहा है. आज आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया है कि योजना पर काम अभी पहले चरण में है. भारत से पहले दुनिया के कई देशों में पहले से ही प्लास्टिक नोट चलन में हैं. 

इन देशों में आमतौर पर पॉलिमर नोटों की उम्र करीब 10 से 15 साल तक मानी जाती है, जो कागजी नोटों से काफी ज्यादा है. आइए जानते हैं कि इन देशों में भारत के 500 रुपए की वैल्यू कितनी होती है. ऑस्ट्रेलिया ने साल 1988 में सबसे पहले पॉलिमर नोट जारी किए थे और आज वहां पूरी तरह इसी सिस्टम का इस्तेमाल होता है. इसके अलावा कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और ब्रुनेई जैसे देश भी इन्हें अपना चुके हैं.

प्लास्टिक नोट वाले देशों में 500 रुपए की वैल्यू

प्लास्टिक करंसी वाले देशों में भारतीय रुपए की वैल्यू अलग-अलग होती है.

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश है, जिसने 1988 में पॉलिमर नोट शुरू किए थे. यहां की करंसी ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD) है. इसे आमतौर पर A$ या AU$ लिखते हैं. भारतीय करंसी की वहां से तुलना करें तो भारत के 500 रुपए लगभग 7.34 ऑस्ट्रेलियन डॉलर के बराबर होते हैं.

कनाडा: कनाडा में पूरी तरह पॉलिमर नोट चलते हैं. यहां की करंसी कनाडाई डॉलर (CAD) है. इसे Can$ या C$ सिम्बल से दिखाते हैं. भारत के 500 रुपए कनाडा जाकर मात्र 7.29 कनाडाई डॉलर के बराबर होते हैं. इसे कंट्रोल करने और जारी करने का काम बैंक ऑफ कनाडा करता है.

RBI Repo Rate: आपके होम या कार लोन की EMI बढ़ेगी या घटेगी? रिजर्व बैंक ने रेपो रेट पर क्या फैसला लिया?

ब्रिटेन: ब्रिटेन ने काफी समय पहले ही अपने पारंपरिक कागजी नोटों को पॉलिमर के 5, 10, 20 और 50 पाउंड के नोटों के पूरे सेट से बदल दिया था. यहां की करंसी का आधिकारिक नाम पाउंड स्टर्लिंग है. आमतौर पर इसे ब्रिटिश पाउंड कहते हैं. ब्रिटेन में पाउंड स्टर्लिंग (GBP) इस्तेमाल होता है. भारत के 500 रुपए करीब 3.92 पाउंड के बराबर होते हैं.

न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड में भी पूरी तरह पॉलिमर नोट चलते हैं. यहां की करंसी न्यूजीलैंड डॉलर (NZD) है. भारत से तुलना करें तो भारतीय 500 रुपए न्यूजीलैंड में पहुंचकर 8.82 न्यूजीलैंड डॉलर के बराबर हो जाते हैं.

ब्रुनेई: ब्रुनेई में 2004 से पूरी तरह प्लास्टिक नोटों का इस्तेमाल हो रहा है. यहां की करंसी ब्रुनेई डॉलर है. वर्तमान में 1, 5, 10, 100 और 500 के नोटों सहित सभी प्रचलित नोटों को प्लास्टिक करंसी में बदल लिया है. भारत के 500 रुपए ब्रुनेई में जाकर महज 6.71 ब्रुनेई डॉलर के बराबर हो जाते हैं.

पॉलिमर नोटों की खासियत यह है कि ये ज्यादा सुरक्षित, लंबे समय तक चलने वाले और फटने या खराब होने से बचाने वाले होते हैं. यही वजह है कि इसे कई देश तेजी से अपनाते जा रहे हैं.

जितना चाहेंगे उतना नहीं मिलेगा! लडखड़ा सकती है देश की ATM सर्विसेज, कैश के लिए हो सकते हैं परेशान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment