Petrol- Diesel Price Today 19 July 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जरूर जान लें. सरकारी तेल कंपनियों ने 19 जुलाई 2026, दिन रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू ईंधन दरें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. यहां से आप शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के भाव चेक करें.
पेट्रोल के दाम-
- दिल्ली- 102.12 रुपये
- मुंबई- 111.21 रुपये
- कोलकाता- 113.51 रुपये
- बेंगलुरु- 110.93 रुपये
- चेन्नई- 107.77 रुपये
- पटना- 113.35 रुपये
- चंडीगढ़- 101.51 रुपये
- हैदराबाद- 115.69 रुपये
- भुवनेश्वर- 108.97 रुपये
डीजल के दाम-
- दिल्ली- 95.20 रुपये
- मुंबई- 97.83 रुपये
- कोलकाता- 99.82 रुपये
- बेंगलुरु- 98.80 रुपये
- चेन्नई- 99.55 रुपये
- पटना- 99.36 रुपये
- चंडीगढ़- 89.47 रुपये
- हैदराबाद- 103.82 रुपये
- भुवनेश्वर- 100.68 रुपये
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर और टैक्स जैसे कई कारकों के आधार पर नई कीमतें तय करती हैं.
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
क्या जल्द सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल?
अगर बात पेट्रोल- डीजल के सस्ते होने की है तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. लेकिन फिलहाल घरेलू ईंधन कीमतों में किसी बड़े बदलाव का ऐलान नहीं हुआ है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में कहा था कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में परिस्थितियां ऐसे ही बनी रहती हैं, तो आगे चलकर पेट्रोल और डीजल सस्ते भी हो सकते हैं.


