लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टीम इंडिया की कप्तानी का चांस मिलने के सवाल पर क्या बोले रजत पाटीदार? जवाब कर देगा हैरान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रजत पाटीदार धीरे-धीरे आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की फेहरिस्त में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं. आईपीएल 2025 में RCB को चैंपियन बनाया और अब फिर से बेंगलुरू टीम को फाइनल तक खींच लाए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच से पहले पाटीदार से पूछा गया कि टीम इंडिया में सेलेक्शन के बारे में उनका क्या कहना है? इस पर पाटीदार के जवाब ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.

IPL 2026 के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार अंतराल पर व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है. आईपीएल में बतौर कप्तान पाटीदार अच्छा कर ही रहे हैं, दूसरी ओर व्यक्तिगत तौर पर भी उन्होंने 2026 सीजन में 486 रन बना लिए हैं. फिर भी पाटीदार का कहना है कि उनका ध्यान टीम इंडिया में आने पर बिल्कुल नहीं है.

टीम इंडिया में सेलेक्शन और कप्तानी पर बोले

टीम इंडिया में चयन के सवाल पर रजत पाटीदार ने कहा – मेरा ध्यान टीम इंडिया में चयनित होने पर नहीं है. इसलिए मैं चयन होने की फिलहाल उम्मीद भी नहीं कर रहा हूं.

आईपीएल में रजत पाटीदार बतौर कप्तान लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाले हैं. उनसे यह सवाल भी पूछा गया कि भविष्य में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिलने के बारे में उनका क्या विचार है. इस पर पाटीदार ने कहा, “मैं टी20 टीम की कप्तानी मिलने कि कल्पना नहीं करता हूं.”

विराट से आगे निकले पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में रजत पाटीदार सबसे आगे निकल चुके हैं. अब तक जितने भी खिलाड़ियों ने RCB की कप्तानी की है, उनमें पाटीदार का जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है. उनके अंडर बेंगलुरू टीम ने 27 मैचों में 19 जीत दर्ज की हैं और पाटीदार का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 70 है. वहीं विराट कोहली का जीत प्रतिशत 48.56 रहा.

यह भी पढ़ें:

‘टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में…’, फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment