Petrol- Diesel Price Today 25 July 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लोगों की नजर बनी हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी अधिकांश शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. यहां ये आप देश के कुछ बड़े शहरों के पेट्रोल और डीजल के भाव चेक करें.
आज के पेट्रोल-डीजल के दाम-
1.दिल्ली
- पेट्रोल- 102.12 प्रति लीटर
- डीजल- 95.20 प्रति लीटर
2.मुंबई
- पेट्रोल- 111.21 प्रति लीटर
- डीजल- 97.83 प्रति लीटर
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
3.कोलकाता
- पेट्रोल- 113.51 प्रति लीटर
- डीजल- 99.82 प्रति लीटर
4.चेन्नई
- पेट्रोल- 107.76 प्रति लीटर
- डीजल- 99.55 प्रति लीटर
क्यों बदलते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये की विनिमय दर, रिफाइनिंग लागत, परिवहन खर्च और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स के आधार पर तय होती हैं. इसी कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईंधन के दाम अलग हो सकते हैं.
अपने शहर का रेट कैसे देखें?
उपभोक्ता इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा, एसएमएस से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत की जानकारी ली जा सकती है.
ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार


