लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol Diesel News: पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद जानें तेल कंपनियों का हाल, अब भी हर दिन हो रहा इतना नुकसान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol Diesel News: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, इसकी शुरुआत तेल की कीमतों से होती है. जो 10 दिनों में लगातार चौथी बार बढ़ चुके हैं. अब पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद तेल कंपनियों को हो रहे घाटे में थोड़ी कमी आई है. इस बारे में खुद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है. जिसमें मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया है कि सरकारी तेल कंपनियों को लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने से हो रहे नुकसान में कमी आई है.

मंत्रालय की तरफ से आया अपडेट
दरअसल हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को हुई एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार चरणों करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जिससे सरकारी तेल कंपनियों को लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने से हो रहे नुकसान में कमी आई है. ये नुकसान घटकर लगभग 600 करोड़ रुपये प्रति दिन रह गया है.

ये भी पढ़ें: 7 रुपए की बढ़ोतरी भी कम! क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, वजह जानें

उन्होंने आगे बताया कि 15 मई को मूल्य संशोधन शुरू होने से पहले पेट्रोल, डीजल और घरेलू खाना पकाने की गैस एलपीजी की बिक्री पर नुकसान लगभग 1,000 करोड़ रुपये प्रति दिन था. अब ये नुकसान लगभग 600 करोड़ रुपये प्रति दिन से थोड़ा कम है. इस नुकसान में घरेलू एलपीजी की बिक्री से होने वाला नुकसान भी शामिल है. घरेलू उपयोग के लिए बेची जाने वाली एलपीजी एक सब्सिडी वाला उत्पाद है, और लागत, खुदरा विक्रय मूल्य के बीच का अंतर सरकार द्वारा पूरा किया जाता है.

दूसरी ओर, पेट्रोल और डीजल अनियंत्रित उत्पाद हैं जिनकी कीमत बाजार द्वारा निर्धारित होती है. ईरान में युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि होने के बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों को खुदरा दरों को स्थिर रखने के बाद इन उत्पादों पर नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें: रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 12% तक उछला भाव; कंपनी के पास 1432 करोड़ का मजबूत ऑर्डर

चौथी बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम
बता दें कि आज मई के महीने में चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. पेट्रोल की कीमत में आज 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और डीजल कीकीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. जिससे महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में और भी बढ़ोतरी हो सकती है. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब

टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा

Leave a Comment