लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीनियर सिटीजन्स के लिए कमाई का मौका, हर तिमाही मिलेगा 25000 ब्याज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजना देती है नियमित आय सेवानिवृत्ति बाद.
  • इस पर 8.2% वार्षिक ब्याज तिमाही सीधे बैंक खाते में.
  • अधिकतम ₹30 लाख निवेश संभव, सरकारी सुरक्षित योजना.

अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ऊपर है या आपके घर में कोई सीनियर सिटिजन है, तो यह खबर उनके लिए काम का साबित हो सकता है. आज हम इस खबर के जरिए एक ऐसी सरकारी स्कीम की जानकारी देने जा रहे हैं, जो रिटायरमेंट के बाद गारंटीड रेगुलर इनकम देता है. 

यहां  भारत सरकार की सबसे भरोसेमंद सरकारी योजना Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) यानी वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की बात की जा रही है. सरकार द्वारा समर्थित इस सेविंग्स स्कीम की खास जानकारी यह है कि इसे खासतौर पर सीनियर सिटिजंस के लिए ही बनाया गया है, जिसमें रेगुलर ब्याज मिलता है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो रिटायरमेंटके बाद अपने दूसरे इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ इनकम का एक पक्का जरिया चाहते हैं. 

कितना मिल रहा ब्याज?

मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026 में सरकार इस योजना पर 8.2% सालाना की दर से गारंटीड ब्याज दे रही है. चूंकि इस स्कीम में ब्याज का भुगतान हर तिमाही (1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी) को सीधे आपके बैंक खाते में किया जाता है इसलिए यह रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई का एक बेहतरीन जरिया है.

हर 3 महीने में 25000 की कमाई

अगर आप हर 3 महीने में 25,000 रुपये तक की फिक्स कमाई चाहते हैं, तो आपको 12,20,000 (12.20 लाख रुपये) एकमुश्त (Lump-sum) निवेश करने होंगे. इस रकम पर 8.2% की सालाना ब्याज दर पर साल भर के लिए ब्याज की कुल रकम 1,00,040 रुपये बन रही है. इस हिसाब से हर तिमाही (3 महीने) की कमाई 25,010 रुपये होगी. स्कीम के तहत एक व्यक्ति अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. अगर कोई सीनियर सिटीजन कपल अलग-अलग अकाउंट खोलता है, तो वे मिलकर 60 लाख तक निवेश कर सकते है. 

रिस्क फ्री होगी पूरी इनकम

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि यह पूरी तरह भारत सरकार द्वारा समर्थित स्कीम है इसलिए इसमें प्राइवेट बैंक या कॉर्पोरेट FD की तरह पैसा डूबने का कोई जोखिम नहीं है. स्कीम के तहत 5 साल के लिए अकाउंट खोला जाता है. 5 साल पूरे होने पर आप इसे 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं. स्कीम की एक और खास बात यह है कि एक बार खाता खोलने के बाद पूरे 5 साल तक आपको 8.2% की ही दर से ब्याज मिलेगा, भले ही भविष्य में सरकार इस स्कीम की ब्याज दरें घटा क्यों न दे. 

कहां खोलें खाता?

आप अपने नजदीकी Post Office (डाकघर) या किसी भी अधिकृत सरकारी/प्राइवेट बैंक में जाकर यह खाता खोल सकते हैं. ध्यान रहे कि इसमें मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स के दायरे में आता है. ऐसे में अगर आपका सालभर में कुल ब्याज की रकम 50000 रुपये से अधिक बैठती है, तो इस पर TDS कटेगा. हालांकि, आप हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में Form 15H जमा करके TDS कटने से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

लो भई! प्याज-चीनी कम था जो अब ड्राई फ्रूट्स की भी बढ़ गई कीमत, चेक करें रेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment