लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब:700 से ज्यादा उत्पादों पर लगाया 50 फीसदी तक शुल्क, 8 सितंबर से होगा लागू – Canada-announces-to-impose-retaliatory-tariffs-700-us-products-trade-war

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कनाडा ने व्यापार युद्ध बढ़ने के बीच अमेरिका से आने वाले 700 से अधिक उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने का फैसला किया है। इनमें स्टील, घरेलू उपकरण, डेयरी उत्पाद, कृषि उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और अन्य रोजमर्रा के सामान शामिल हैं। कुछ उत्पादों पर शुल्क 50 प्रतिशत तक होगा।

कनाडा के अधिकारियों के अनुसार, नए शुल्क 8 सितंबर से लागू होंगे। अमेरिकी स्टील, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, पल्प और पेपर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स पर 15, 25 और 50 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाएगा। प्रत्येक उत्पाद पर अमेरिका की ओर से लगाए गए संबंधित शुल्क के बराबर दर रखी जाएगी।

किन अमेरिकी उत्पादों पर लगाया जवाबी शुल्क?

अधिकारियों ने कहा कि इन शुल्कों का उद्देश्य राजस्व जुटाना नहीं, बल्कि कनाडाई कंपनियों की रक्षा करना और अमेरिकी आयात को कम करना है। 50 प्रतिशत शुल्क के दायरे में कुछ एल्युमिनियम उत्पादों, फर्नीचर, कपड़ों और परिधानों को भी शामिल किया गया है। वहीं, घरेलू उपकरण, पनीर समेत डेयरी उत्पाद, मछली और समुद्री खाद्य पदार्थ तथा कुछ स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।

अमेरिकी वाहनों पर कनाडा की ओर से पहले से लगाए गए जवाबी शुल्क जारी रहेंगे। कनाडा ने अमेरिकी शुल्कों के बराबर शुल्क लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैंपेन के नेतृत्व में कनाडाई अधिकारियों ने जवाबी शुल्क की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये शुल्क 8 सितंबर से प्रभावी होंगे।

कनाडा बोला- हमने नहीं चुना ये संघर्ष

शैंपेन ने कहा, ”ट्रंप के शुल्कों का पूरे कनाडा में श्रमिकों, कारोबार और समुदायों पर वास्तविक असर पड़ेगा। कनाडा को जवाब देना होगा और आज हम ऐसा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”हमने यह संघर्ष नहीं चुना, लेकिन जब हमारे आर्थिक संबंधों को दोनों पक्षों के लिए फायदे वाली साझेदारी की नींव के बजाय हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो हमें इसका जवाब देना होगा।”

कनाडा ने व्यापार विवाद से प्रभावित श्रमिकों और कारोबारों के लिए 7.5 अरब कनाडाई डॉलर (5.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के सहायता पैकेज की भी घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि जवाबी शुल्क से कुछ कारोबारों और उपभोक्ताओं की लागत बढ़ेगी, लेकिन इसका कुल आर्थिक असर सीमित रहने की उम्मीद है।

कनाडा-अमेरिका व्यापार विवाद से किसे ज्यादा नुकसान?

सरकार के अनुसार, उसने 2025 की शुरुआत से शुल्क से संबंधित सहायता के रूप में 30 अरब कनाडाई डॉलर (21.7 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक उपलब्ध कराए हैं। यह राशि जवाबी शुल्क से जुटाई गई रकम से काफी अधिक है। इसका उद्देश्य व्यापार विवाद के असर को कम करना है।

अमेरिका और कनाडा की वाहन, ऊर्जा, कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखलाएं एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हैं। ऐसे में लंबे समय तक चलने वाला व्यापार विवाद दोनों देशों के कारोबार और श्रमिकों के लिए महंगा साबित हो सकता है। उद्योग मंत्री मेलानी जोली ने कनाडाई लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि कनाडाई लोग ”हमारे साथ हो रही स्थिति के खिलाफ प्रतिरोध का यह आंदोलन शुरू कर रहे हैं।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘दूसरों का मजा खराब न करें’; ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले रॉकी भाई ने दर्शकों से की खास अपील, जानिए क्या कहा? – Yash Urges Fans Ahead Toxic Release That Do Not Record Scenes From Film In Theatres And Post Them Social Media

महाराष्ट्र:’मराठी नहीं सीखना चाहते तो राज्य छोड़ दें’, ऑटो चालक से मारपीट के बाद मनसे की चेतावनी – Autorickshaw Drivers Who Feel Lowly In Learning Marathi Can Leave Maharashtra: Mns Leader

बदायूं में बवाल:आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के कई वाहन तोड़े, 12 से अधिक घायल – Unrest And Stone Pelting Over Installation Of Ambedkar Statue In Budaun

भाई ने की दो बहनों की हत्या:रुड़की में बड़ी वारदात, दोनों को गोलियों से भूना, जीजा पर भी झोंका फायर – Roorkee Murder News Woman Shot Dead On Paniyala Road Family Feud Suspected To Be The Cause

ऑपरेशन सिंदूर:क्या किराना हिल्स को बनाया था निशाना? पूर्व सीडीएस ने बताई परमाणु ठिकाने पर हमले की पूरी कहानी – Indian Drone Crashed At Pakistan’s Nuclear Site Due To Low Fuel: Former Cds General Chauhan

दिल्ली में ढही पुरानी इमारत:कश्मीरी गेट में हवा में लटकी थी ‘मौत’, दूसरी मंजिल से पुलिस ने तीन लोगों को बचाया – Building Collapses In Kashmere Gate Delhi Police Personnel Save Three Members Of Family

Leave a Comment