लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार चिप कंपनियों की बिकवाली से भारी गिरा.
  • सैमसंग, SK Hynix में भारी गिरावट, ट्रेडिंग रोकनी पड़ी.
  • अमेरिकी AI खर्च, मुनाफे की चिंता ने टेक बाजार गिराया.
  • चीनी चिप कंपनियों की आक्रामक रणनीति से प्रतिस्पर्धा बढ़ी.

Asian Market Crash: दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है. यह वैश्विक स्तर पर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों की बड़े पैमाने पर बिकवाली का असर है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भी टेक सेक्टर पर आए संकट ने आज दक्षिण कोरियाई बाजार को पूरी तरह से डुबो दिया.

बेंचमार्क कोस्पी (Kospi) एक झटके में 690.11 अंक या 10.22% गिरकर 6,065.64 पर आ गया. बाजार खुलने के तुरंत बाद जब इंडेक्स तेजी से गिरा, तो निवेशक सहम गए. उस दौरान पैनिक सेलिंग को रोकने के लिए दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार को ‘साइडकार’ ट्रेडिंग प्रतिबंध लागू करना पड़ा और कुछ मिनटों के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ गई. 

निवेशकों को किस बात का डर?

अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी-बड़ी टेक कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च बढ़ा रहे हैं, जबकि इसके मुकाबले मुनाफा कम होने को लेकर निवेशकों के मन में चिंताएं बनी हुई हैं. यही वजह है कि कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई और आज इसका असर कोरियन मार्केट्स में देखने को मिला. 

Samsung और SK Hynix में ऐतिहासिक गिरावट

निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी में हुई जबरदस्त बिकवाली से सबसे ज्यादा नुकसान सैमसंग और SK Hynix को हुआ. सैमसंग के शेयर आज 10% तक टूट गए हैं, जबकि SK Hynix के शेयरों में भी 12.4% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. दक्षिण कोरिया की इकोनॉमी और कोस्पी इंडेक्स में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली इन दो दिग्गज चिप कंपनियों के शेयरों के धराशायी होने से पूरा का पूरा इंडेक्स ही नीचे आ गया.

चीनी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा भी वजह

ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट चीनी चिप मेकर्स की ताकत बढ़ती जा रही है. ऊपर से चीनी कंपनी कम कीमत पर चिप बेचने की आक्रामक रणनीति भी अपना रहे हैं, जिससे दक्षिण कोरियाई कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर खतरा मंडरा रहा है.

हाल ही में चीन की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी चांगक्सिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज (CXMT) ने शानदार तरीके से मार्केट में एंट्री ली है. कल यानी कि 27 जुलाई के मार्केट में लिस्ट होते ही इसके शेयर लगभग 500% तक चढ़ गए. वहीं, ऐसी खबरें भी आईं कि चीन की सरकारी मदद वाली एक कंपनी ने इमर्शन DUV लिथोग्राफी इक्विपमेंट बनाना शुरू कर दिया है.यह सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली एक एडवांस्ड और जटिल तकनीक है. 

ये भी पढ़ें:

हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाट ग्रुप से जुड़ा है नाम 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment