लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PBKS vs DC 1st Innings Highlights: पंजाब ने दिल्ली को जमकर धोया, 16 गेंद 50 बनाकर रचा इतिहास, स्टार्क की बंपर पिटाई; बना डाले 210

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 211 रनों का लक्ष्य दिया है. पंजाब ने शानदार शुरुआत की थी. सिर्फ 16 गेंद में ही 50 रन बनाकर इतिहास रचा. प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद में सिक्स लगाया. मिचेल स्टार्क ने दिल्ली के लिए पहला ओवर किया, जिसमें 22 रन बने. आईपीएल में पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में पहली बार इतने ज्यादा रन बनाए. पंजाब की पारी 210 रनों पर रुकी. कप्तान श्रेयस अय्यर 59 रनों पर नाबाद लौटे. मिचेल स्टार्क ने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन 4 ओवर में 57 रन भी दे डाले.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 78 रन जोड़े. प्रभसिमरन 15 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. वहीं प्रियांश आर्य ने 33 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले.

पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. कूपर कोनोली 27 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (1) का विकेट गंवाया. अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शशांक सिंह (0) को भी आउट कर दिया. सूर्यांश शेडगे और श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया. 

अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े. दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट हाथ लगे. वहीं मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें- 

पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा

Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment