
Punjab Kings Playoffs Equation: आज (17 मई) संडे डबल हेडर का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. यह मैच पंजाब के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब के लिए मुकाबला ‘करो या मरो’ का है क्योंकि इसमें हारते ही पंजाब पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. तो आइए जानते हैं कि पंजाब का समीकरण क्या कहता है.
पहले आपको बता दें कि पंजाब अपने 13वें लीग मैच के लिए मैदान पर है. टीम ने अब तक खेल लिए 12 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और 5 में हार का सामना किया है. बाकी का एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. इस प्रदर्शन के साथ टीम के पास 13 प्वाइंट्स हैं. टीम टेबल में चौथे पायदान पर है.
हारने पर बाहर हो जाएगी पंजाब?
अगर आज पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ हार झेलनी पड़ती है, तो टीम के पास 13 मैचों में 13 प्वाइंट्स होंगे. इसके बाद PBKS को एक मैच और खेलना है. आज हारने के बाद अगर टीम अंतिम मुकाबला जीत भी लेती है, तो सिर्फ 15 प्वाइंट्स तक ही पहुंच पाएगी. टेबल की मौजूदा स्थिति देखकर ऐसा ही लग रहा है कि किसी भी टीम के लिए 16 प्वाइंट्स से कम में क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन होगा.
इस लिहाज से आज बेंगलुरु के खिलाफ हारते ही पंजाब का बाहर होना लगभग तय हो जाएग. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
जीत के साथ बरकरार रहेगी उम्मीद
अगर पंजाब जीत हासिल करती, तो उनकी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रहेगी. जीत के साथ 13 मैचों में टीम के पास 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इसके बाद अंतिम मैच में जीत हासिल कर पंजाब 17 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इतने प्वाइंट्स के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा.
पिछले 5 मैचों में मिली हार
गौरतलब है कि पंजाब को पिछले लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने यह 5 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ गंवाए हैं.
यह भी पढ़ें: इस साउथ एक्ट्रेस के प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए MI के तिलक वर्मा? IPL 2026 के बीच सामने आया तगड़ा लिंक-अप
धोनी समेत ये 5 खिलाड़ी IPL 2026 के बाद हो सकते हैं बाहर, लिस्ट में एक कप्तान भी शामिल

