लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pawan Khera Assam Police Search:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी – Congress Pawan Khera Delhi Residence Assam Police Search Operation Hindi News Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम में चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी पासपोर्ट को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर हुई है। हाल ही में पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिंकी के पास तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। आज असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके आवास पहुंची। हालांकि, सीएम हिमंत ने पुलिस की कार्रवाई के बीच कहा कि खेड़ा अपना दिल्ली का घर छोड़कर हैदराबाद चले गए हैं, उन्हें ये जानकारी मीडिया से मिली है।

असम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग, पासपोर्ट, पाकिस्तान और राजनीति का जिक्र

दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई के बीच असम के शिवसागर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वह कल गुवाहाटी से दिल्ली भाग गए। कानून अपना काम करेगा। इससे पहले सीएम हिमंत ने एक दिन पहले ही राज्य में चढ़ते सियासी पारे के बीच कांग्रेस के नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली और गुवाहाटी में हुई मीडिया वार्ता के दौरान दिखाए गए तमाम दस्तावेज पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम ने तैयार किए थे।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा जैसे तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है। खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो कीमती संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां चल रही हैं। कांग्रेस ने इन संपत्तियों की जांच ईडी से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग भी की थी।

ये भी पढ़ें- असम चुनाव 2026: ‘कांग्रेस की जीत के लिए पाकिस्तान में हो रही दुआ’, फर्जी पासपोर्ट पर CM हिमंत ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री का पलटवार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फेक एआई कैंपेन और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर ये दावे कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई के जिन फ्लैटों का जिक्र हो रहा है, उनके असली मालिक कोई और हैं। उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दी थी कि वे इन मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।

कब होने हैं चुनाव, नतीजों के एलान की तारीख क्या?

बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले इस पुलिसिया कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे इन झूठे आरोपों के खिलाफ कानून का सहारा लेंगे और सच अदालत में साबित करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बिल एक साथ क्यों?:गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में दिया जवाब, विरोध में क्या तर्क? – Women Reservation Along With Delimitation Home Minister Shah Explains In Lok Sabha Know Arguments In Detail

Assembly Elections:पीएम ने तमिलनाडु में झोंकी ताकत, तस्वीरों से दिए संदेश; बंगाली अस्मिता पर Cm ममता का जोर – Assembly Elections 2026 Live Updates Pm Campaign Tamil Nadu Cm Mamata Bengali Identity Bjp Tmc Dmk Hindi News

Crpf:एक फोन ‘कॉल’ से बदल गया 200 बख्तरबंद गाड़ियों का रूट, जम्मू-कश्मीर से मणिपुर जा रहे वाहन बंगाल पहुंचे! – Phone Call Changed The Route Of 200 Crpf Bulletproof Armoured Vehicles,

Up:पचास मीटर तक बिखर गए शवों के टुकड़े, पुलिस ने बंटोरे, ट्रेन की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत; पूरी कहानी – Prayagraj Train Accident Five Killed On Track Negligence Bodies Scattered 50 Meters Eyewitness Account

क्या थिएटर की जगह सीधे Ott पर आएगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’ फिल्म? जानें रिलीज से जुड़ी सभी जानकारी – Maatrubhumi Movie Will Not Be Released Directly On Ott It Will Release In Theatres Only

West Asia:’हथियार नहीं इंसाफ और करुणा से ही आएगी शांति’, ट्रंप की बयानबाजी के बीच पोप लियो Xiv की अपील – Peace Will Come Through Justice And Compassion, Not Weapons,” Pope Leo Makes A Clear Appeal Amid Trump’s Rheto

Leave a Comment