लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Parliament Monsoon Session Live:हंगामे के बीच लोकसभा तीन बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी – Parliament Monsson Session 2026 Live Lok Sabha Rajya Sabha Proceeding Kiren Rijiju Amit Shah Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:42 PM, 12-Aug-2026

एफसीआरए विधेयक जेपीसी के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी

हंगामे के बीच लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। यह विधेयक 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। इसमें देश में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और विदेश से मिलने वाली रकम पर सरकार की निगरानी और सख्त करने का प्रस्ताव है।

विधेयक में एक खास प्रावधान यह है कि अगर किसी संगठन का एफसीआरए लाइसेंस खत्म हो जाता है, तो उसकी संपत्ति को संभालने और उसका निपटारा करने के लिए एक नामित प्राधिकरण बनाया जाएगा।

प्रस्तावित कानून के तहत अगर किसी संगठन का एफसीआरए प्रमाणपत्र रद्द हो जाता है, संगठन खुद इसे वापस कर देता है या इसकी अवधि खत्म हो जाती है, तो विदेश से मिली रकम और उस रकम से बनाई गई पूरी संपत्ति सरकार की ओर से नियुक्त प्राधिकरण के नियंत्रण में चली जाएगी। इसके लिए पहले संगठन को अपनी बात रखने का मौका देना या अदालत से कोई फैसला लेना जरूरी नहीं होगा।

02:32 PM, 12-Aug-2026

लोकसभा दोपहर तीन बजे तक स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को दिन में दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित की गई है। 

02:31 PM, 12-Aug-2026

एफसीआरए विधेयक किसी अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नहीं: रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एफसीआरए विधेयक किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नहीं है। एफसीआरए विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बहस के दौरान रिजिजू ने यह बात कही।

02:30 PM, 12-Aug-2026

विपक्ष ने एफसीआरए विधेयक वापस लेने की मांग की

केंद्र सरकार की ओर से एफसीआरए विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का प्रस्ताव रखे जाने के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसे वापस लेने की मांग की। वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष इस विधेयक को वापस लेने की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधेयक का इस्तेमाल गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अल्पसंख्यक संगठनों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को खुश होना चाहिए कि विधेयक को जेपीसी के पास भेजा जा रहा है। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से खुद इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजने की मांग कर रहा था।

 

02:22 PM, 12-Aug-2026

लोकसभा में एफसीआरए विधेयक पेश

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे निचले सदन में पेश किया। 

02:17 PM, 12-Aug-2026

राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक पर चर्चा

राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा जारी है। यह विधेयक विचार और मंजूरी के लिए राज्यसभा में लाया गया है। इस विधेयक को लोकसभा ने 11 अगस्त को बिना चर्चा के पारित कर दिया था।

02:14 PM, 12-Aug-2026

लोकसभा में तीन विधेयक बिना चर्चा के पारित

विपक्ष के लगातार विरोध के बीच लोकसभा ने दो विधेयक बिना चर्चा के पारित कर दिए। इनमें केरल का नाम बदलने और सहकारी क्षेत्र से जुड़े विधेयक शामिल हैं। विपक्ष हाल में हुए छात्र प्रदर्शनों और अन्य मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर सदन में विरोध जारी है।

02:12 PM, 12-Aug-2026

झारखंड प्रदर्शन पर भाजपा सांसद ने सोरेन और राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की

सदन में हंगामा जारी है। सदस्य स्थायी समितियों की रिपोर्ट पेश करने के लिए खड़े हुए। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड में जारी प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी करते हुए सुना गया। उन्होंने छात्रों की जिंदगी के साथ ‘खिलवाड़’ करने का आरोप लगाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की।

 

 

02:06 PM, 12-Aug-2026

सांसद सुष्मिता देव ने जॉन ब्रिटास पर टिप्पणी को लेकर दी सफाई

राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। भाजपा सांसद सुष्मिता देव ने माकपा सांसद जॉन ब्रिटास के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सफाई दी। दिन की शुरुआत में सदन के पटल पर तय दस्तावेज रखे जाने के तुरंत बाद जॉन ब्रिटास ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता देव ने उन्हें ‘लुंगीवाला’ कहकर निशाना बनाया। 

वहीं, सुष्मिता देव ने कहा, अगर उन्हें लगता है कि मुझे उनसे मिलकर कुछ कहना चाहिए, तो मैं खुशी से ऐसा करूंगी। मुझे केरल, पूर्वोत्तर, कर्नाटक और वहां के लोगों से बहुत प्यार है। सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि संबंधित सदस्य आपस में मिलकर बात कर सकते हैं और इस ‘गलतफहमी’ को दूर कर सकते हैं।

 

02:03 PM, 12-Aug-2026

संसद की कार्यवाही फिर शुरू

विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है।  

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महंगा पड़ेगा सेब:इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार – Apples To Cost More; Yield Down By 40% This Season.

शारदीय नवरात्र:10 दिनों तक होगी मां की आराधना, अष्टमी की तिथि दो दिन; चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग से लाभ – Sharadiya Navratri Worship Mother Goddess Span Ashtami Tithi Falls Over Two Days Benefits Chitra Nakshatra

उत्तराखंड:556 किमी दूर से देहरादून पहुंचा नीली आंखों वाला सफेद बाघ, 20 दिन का एकांतवास; महीने भर बाद दीदार – Blue-eyed White Tiger Reaches Dehradun From 556 Km Away

राशिफल 03 अक्तूबर:मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा दिन, करियर में दिखेंगे बदलाव – Today Prediction Horoscope Of 3 October 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

कर्नाटक में भाजपा नेताओं पर एफआईआर:मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप; कई जिलों में मामले दर्ज – Karnataka: Firs Registered Against Bjp Leaders For Alleged Attempt To Delete Names Of Muslim Voters

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Ajay Devgn Starrer Gives Biggest Opening Of His Career – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment