लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Parliament:सदन में राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें? अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और अवमानना का दिया नोटिस – Bjp Mp Anurag Thakur Moves Breach Of Privilege Notice Against Rahul Gandhi In Lok Sabha

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है। अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के खिलाफ बताया है।

अनुराग ठाकुर ने तीन पन्नों के नोटिस में लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समिति इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे और उचित कार्रवाई की सिफारिश करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। भाजपा सांसद का कहना है कि इस तरह की भाषा संसद की कार्यवाही की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

 

राहुल गांधी पर कौन से नियम के उल्लंघन का आरोप?

नोटिस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 29 जुलाई को एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का जिक्र किया। उनका आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा के नियम 352 का उल्लंघन किया। नोटिस में कहा गया कि उन्होंने ऐसे आरोप लगाए जो प्रमाणित नहीं थे और जिनसे सदन की गरिमा प्रभावित हुई।

ये भी पढ़ें- संसद के बाहर 1997 का हिसाब: प्रियंका बोलीं-हमारे नेता को तोड़ा, कल्याण बनर्जी बोले- दीदी को किसने निकाला?

विशेषाधिकार समिति से क्या मांग की गई?

अनुराग ठाकुर ने अपने नोटिस में कहा कि मामले की पूरी जांच विशेषाधिकार समिति से कराई जाए। उनका कहना है कि समिति यह तय करे कि राहुल गांधी की टिप्पणी से सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन हुआ या नहीं। उन्होंने समिति से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करने का भी आग्रह किया है, ताकि भविष्य में सदन की कार्यवाही के दौरान संसदीय मर्यादा बनी रहे।

अब इस मामले में आगे क्या होगा?

लोकसभा अध्यक्ष के पास नोटिस पहुंचने के बाद अब आगे की प्रक्रिया संसदीय नियमों के अनुसार होगी। अध्यक्ष यह तय करेंगे कि मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए या नहीं। यदि नोटिस स्वीकार होता है तो समिति मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट दे सकती है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

राहुल के इडियट वाले बायन पर क्या बोले थे अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के बाहर बुधवार को राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया है तो हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। लेकिन अगर उन्होंने यह शब्द अपने लिए इस्तेमाल किया है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि देर आए दुरुस्त आए। अच्छा है कि राहुल गांधी को अब इसका एहसास हो गया, उन्होंने इसे स्वीकार भी किया और अपने लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह टिप्पणी एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान के बाद की।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Anti-paper Leak Bill:राज्यसभा से लोक परीक्षा बिल पारित; छात्रों के लिए क्या बदलेगा, क्या सख्त प्रावधान जुड़े? – Anti-paper Leak Bill Passed In Rajyasabha Opposition Parties Stage Walkout Ahead Of Passage

Pm मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो:लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा – Pm Modi Releases New Video On Public Examinations Amendment Bill, Says States Suggestions Have Incorporated

अखिलेश का Bjp पर हमला:पूछा- छात्रों पर लाठी किसके आदेश पर चली? Pm को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा – Akhilesh Attacks Bjp Asks Whose Orders Lathi-charge On Students Education Minister Resigned To Shield Pm

Odi World Cup 2027:अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के वेन्यू घोषित, दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर होंगे मैच – 2027 Odi World Cup Will Be Played Across 12 Venues Featuring 8 In South Africa Icc Announced Know Details

एक और पेपर लीक?:परीक्षा शुरू होते ही वायरल हुआ प्रश्नपत्र, ओडिशा मेडिकल Pg परीक्षा पर सवाल – If Not Paper Leak Then What Odisha Medical Pg Question Paper Goes Viral On Social Media As Soon Exam Begins

Hike In Delhi University Fees:डीयू में पढ़ना हुआ महंगा, बढ़ी फीस, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर – Studying At Du Becomes Costlier Fees Hiked

Leave a Comment