लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Operation Roaring Lion: जंग के बीच चुपके से शेख मोहम्मद बिन जायद से मिल आए बेंजामिन नेतन्याहू? इजरायल के दावे पर UAE ने कहा- ‘ये गलत…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और इजरायल की ईरान से जंग का असर ना सिर्फ मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया पर अबतक पड़ रहा है. ईरान ने जंग के दौरान संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के अलावा भी कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. भले ही अभी अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर है, लेकिन इसके बावजूद मिडिल ईस्ट में अब भी टेंशन बरकरार है. इसी बीच इजरायल के एक दावे ने दुनिया को चौंका कर रख दिया है. 

इजरायली PM ऑफिस के दावे ने चौंकाया
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक सनसनीखेज जानकारी दी है. इजरायली पीएम ऑफिस ने पोस्ट कर बताया कि ऑपरेशन रोरिंग लायन के बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीक्रेट तरीके से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जहां उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की. पोस्ट में आगे कहा गया है कि इस दौरे से इजरायल और UAE के बीच रिश्तों में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है.

इस जानकारी के सामने आने के बाद हंगामा मच गया है. ऐसे में अब UAE ने भी बयान जारी किया है और बेंजामिन नेतन्याहू के UAE आने के दावे को खारिज कर दिया है. दरअसल इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार (13 मई) की रात सनसनीखेज बयान जारी कर दुनिया में तहलका मचा दिया है. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ईरान पर हमले के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुप्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था. 

ये भी पढ़ें: जिनपिंग के साथ लंच, टेंपल ऑफ हेवन जाएंगे US प्रेसिडेंट… होर्मुज पर ट्रंप की बात मानेगा ‘ड्रैगन’ ?

क्या बोला UAE
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इजरायल के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा, “संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कथित यात्रा या देश में किसी इजरायली सैन्य डेलिगेशन के स्वागत से संबंधित खबरों का खंडन करता है. यूएई ने यह साफ किया है कि इजरायल के साथ उनके संबंध सार्वजनिक हैं और आधिकारिक रूप से घोषित अब्राहम समझौते के तहत संचालित होते हैं, न कि अपारदर्शी या अनौपचारिक समझौतों पर आधारित हैं.”

UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि UAE में संबंधित अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किए जाने तक अघोषित यात्राओं या गुप्त समझौतों से संबंधित कोई भी दावा पूरी तरह निराधार है. बयान में आगे कहा गया है कि UAE मीडिया संस्थानों से सटीकता और व्यावसायिकता बरतने और अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने या भ्रामक राजनीतिक बयानबाजी को बढ़ावा देने से बचने की अपील करता है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ जंग के बीच भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची, PM मोदी-एस जयशंकर से आज होगी मुलाकात

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Helicopter Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश, डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, Video

ईरान संग शांति प्लान को फेल कर रहे नेतन्याहू, नहीं मान रहे अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप की बात

PoK में शहबाज-मुनीर के खिलाफ बगावत, मुजफ्फराबाद से रावलकोट तक विरोध प्रदर्शन, PAK आर्मी ने दागे गोले-कारतूस

Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर

UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ

अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की

Leave a Comment