लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Op Sindoor:चीन ने माना, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की थी Pak की मदद; ड्रैगन ने सैटेलाइट डाटा भी कराया था मुहैया – Operation Sindoor: China Admits It Assisted Pakistan During Operation Sindoor; Also Provided Satellite Data

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन ने पहली बार कबूल किया है कि उसने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना को तकनीकी और खुफिया सहायता दी थी। चीन की सरकारी मीडिया में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि चीनी इंजीनियर युद्ध के दौरान पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहे थे। यह सहयोग केवल उपकरणों तक सीमित नहीं था, बल्कि रणनीतिक और तकनीकी स्तर पर भी काफी गहरा था।

यह भी पढ़ें- तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के 10 साल: बर्फीली चोटियों पर देवदूत बनकर उभरे जांबाज, राजनाथ सिंह ने जमकर की सराहना

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने चीन की सरकारी सीसीटीवी के हवाले से बताया कि इंजीनियर झांग हेंग ने पिछले साल मई में हुए चार दिवसीय युद्ध के दौरान पाकिस्तान को रीयल-टाइम सैटेलाइट डाटा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण उपलब्ध कराए थे। इससे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना की गतिविधियों की सटीक जानकारी मिली। झांग हेंग चीन के एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) के चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंजीनियर हैं। यह कंपनी उन्नत लड़ाकू विमान और ड्रोन बनाती है। सीसीटीवी ने बृहस्पतिवार को झांग का साक्षात्कार प्रसारित किया था।

जे-10सी लड़ाकू विमानों के संचालन में भी की सहायता

संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने चीन निर्मित जे-10सी लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। चीनी विशेषज्ञों ने इन विमानों की तकनीकी निगरानी, रखरखाव और युद्धक संचालन में सहायता दी। यह पहली बार है जब बीजिंग ने भारत-पाक संघर्ष में सीधी भूमिका को खुलकर स्वीकारा है। यह चीन-पाकिस्तान के गहरे सैन्य गठजोड़ को दर्शाता है। पाकिस्तान के लगभग 80 प्रतिशत सैन्य उपकरण चीनी मूल के हैं।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत के एयर ऑपरेशन के सामने कमजोर साबित हुआ PAK का रक्षा नेटवर्क, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

‘भारतीय सेना भी हर चुनौती के लिए तैयार है’

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक दिन पहले कहा कि भारत को चाहे पाकिस्तान, चीन या तुर्किये जैसे कई मोर्चों से चुनौती का सामना करना पड़े, सेनाएं हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

संबंधित वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi-dehradun Expressway:तीन महीने में ही धुलने लगे दावे, मानसून से पहले ही स्लैब से टपक रहा है पानी – Delhi-dehradun Expressway: Water Is Dripping From The Slab Even Before The Monsoon

Ram Mandir:राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी; महंत धर्मदास ने लगाई ये गुहार – Demand For Restructuring The Ram Mandir Trust; Letter Written To The Prime Ministe

Vijaya Mehta Passes Away:दिग्गज थिएटर निर्देशक विजया मेहता का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस – Legendary Marathi Theatre Director Vijaya Mehta Passes Away, Actors Pays Emotional Tribute

Maharashtra:मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल – Mh- Student Killed, Many Injured As Peepal Tree Falls On School Bus In Mumbai Amid Rains

Aaj Ka Shabd Hook Virendra Vats Ki Kavita Bus Tera Naam Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:हूक और वीरेन्द्र वत्स की कविता

Sanae Takaichi India Visit:आज से भारत दौरे पर जापान की Pm सनाए ताकाइची, कल प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात – Boosting Economic Security Set To Be Focus Of Japanese Pm Takaichi’s India Visit

Leave a Comment