लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2026:28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखी – Chandra Grahan On Rakshabandhan 2026 Time Sutak Kaal Bhadra Know Rakhi Shubh Muhurat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन न केवल एक त्योहार के रूप में जाना जाता है, बल्कि यह दिन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनापन भरता है। शास्त्रों की मानें, तो इस शुभ दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देकर उसके प्रति अपने प्रेम और स्नेह को व्यक्त करता है। रिश्तों और भावनाओं से भरा यह दिन सभी के लिए बेहद खास होता है। यही कारण है कि, अक्सर लोगों को सालभर इस पर्व का इंतजार रहता है और लोग काफी पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर देते हैं। लेकिन इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर ग्रहण का साया भी पड़ने जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या ग्रहण भारत में दिखाई देगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं और बहनें अपने भाई को किस समय राखी बांध सकेंगी। आइए इन सभी सवालों के जवाबों को विस्सार से जानते हैं।

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर और मान-सम्मान में होगा लाभ




Chandra Grahan on rakshabandhan 2026 time sutak kaal bhadra know rakhi shubh muhurat

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : adobe stock


रक्षाबंधन 2026

  • पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी।
  • इसका समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। 
  • तिथि के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

Venus Transit: 2 सितंबर को बनेगा मालव्य राजयोग, कर्क और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबरें


Chandra Grahan on rakshabandhan 2026 time sutak kaal bhadra know rakhi shubh muhurat

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : adobe


चंद्र ग्रहण 2026

28 अगस्त 2026 को राखी के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल और ग्रहण से जुड़े नियम दोनों ही मान्य नहीं रहेंगे। ऐसे में बहनें बिना सूतक की बाधा के अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।


Chandra Grahan on rakshabandhan 2026 time sutak kaal bhadra know rakhi shubh muhurat

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : Adobe stock


रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त

  • 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 7 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 9 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।


Chandra Grahan on rakshabandhan 2026 time sutak kaal bhadra know rakhi shubh muhurat

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026
– फोटो : iStock


कब रहेगा भद्रा का साया ?

इस साल 27 अगस्त को भद्रा का प्रभाव सुबह 9 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसलिए 28 अगस्त को बिना किसी बाधा के श्रद्धा और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा।

कहां दिखाई देगा ग्रहण?

28 अगस्त का आंशिक चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई देशों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सक्लूसिव:40 मिनट का खौफनाक सफर, कॉकपिट में खून-खराबा; चश्मदीद ने बताई कैप्टन स्मित की जान बचाने की दास्तां – Dubai-tel Aviv Flight Horror Eyewitness Almog Reveals Cockpit Chaos About Indian Captain Smit Machchhar

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण:एशियाड में खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराया; ओलंपिक का टिकट पक्का – India Vs China Hockey Final Highlights: Asian Games 2026 Finals Ind Vs China Hockey Match Today Result

नदी में डूबने से पांच की मौत:सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा – Video Showing Five People Before They Drowned In River In Jhansi

एशियन गेम्स:क्या था चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की जीत का मंत्र? कोच सोर्ड मारिन ने बताया डिफेंस का राज – India Womens Hockey Coach Sjoerd Marijne Reveals Mantra Behind Asian Games Gold Win Over China

नुसरत भरूचा:देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो – Nushrratt Bharuccha Brought To Mumbai Hospital On Stretcher After Bali Accident Set To Undergo Spine Surgery

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत – Uttarkashi: Two Pilgrims From Karnataka And Maharashtra Died In Yamunotri Dham

Leave a Comment