लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nirjala Ekadashi 2026:आज है निर्जला एकादशी का व्रत, रखें इन बातों का खास ध्यान ताकि सेहत न हो खराब – Nirjala Ekadashi 2026 Fasting Tips For Everyone

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Fasting Tips: आज देशभर में श्रद्धालु निर्जला एकादशी का पावन व्रत रख रहे हैं। हिंदू धर्म में इसे सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। 

निर्जला एकादशी में भक्त बिना अन्न और जल के उपवास रखते हैं तथा भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। हालांकि, गर्मी और लंबे समय तक बिना पानी के रहने से शरीर में कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में व्रत के दौरान धार्मिक नियमों के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

 खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आस्था के साथ आपकी सेहत भी सुरक्षित रहे।




nirjala ekadashi 2026 fasting tips for everyone

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
– फोटो : Freepik


 1. ज्यादा धूप और गर्मी में बाहर निकलने से बचें

 

  • निर्जला एकादशी में जल का सेवन नहीं किया जाता है, इसलिए शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • तेज धूप और गर्मी में अधिक समय बिताने से डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकान की समस्या हो सकती है।
  • इसलिए कोशिश करें कि दिनभर घर या ठंडी जगह पर रहें।

 


nirjala ekadashi 2026 fasting tips for everyone

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
– फोटो : Freepik.com


2. शरीर में कमजोरी महसूस हो तो तुरंत आराम करें

 

  • व्रत के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।
  • ऐसे में कमजोरी, सिरदर्द या थकान महसूस होना सामान्य है।
  • यदि ऐसा हो तो तुरंत आराम करें और शरीर पर अतिरिक्त दबाव न डालें।

 


nirjala ekadashi 2026 fasting tips for everyone

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
– फोटो : Freepik


3. अधिक शारीरिक मेहनत वाले काम न करें

 

  • निर्जला व्रत के दौरान भारी व्यायाम, दौड़-भाग या ज्यादा मेहनत वाले काम करने से शरीर जल्दी थक सकता है।
  • इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • इसलिए हल्की दिनचर्या अपनाना बेहतर होता है।

 


nirjala ekadashi 2026 fasting tips for everyone

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जानें जरूरी सावधानियां
– फोटो : Adobe Stock


4.  चक्कर, घबराहट या अत्यधिक कमजोरी होने पर स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

 

  • यदि व्रत के दौरान चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, घबराहट या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों तो इसे नजरअंदाज न करें।
  • ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जरूरी कदम उठाएं।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कानपुर प्लेन क्रैश:‘दो माह में दूसरी बार हादसा’, टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद ही गिरा विमान, डीजीसीए को मिली जांच – Kanpur Plane Crash Second Accident In Two Months Plane Crashed Just 20 Minutes After Takeoff

‘तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, जूता साफ…’:ग्रेनो की गालीबाज महिला, गार्ड्स को कहा गरीब की औलाद; क्यों भड़की? – Woman Confronts Security Guard Over Food Delivery Ban In Greater Noida Society, Abuses Check Viral Video

हिमाचल प्रदेश :लिव-इन में रह रहे बालिग जोड़े को हाईकोर्ट की राहत, अपनी इच्छा से साथ रहने की मिली अनुमति – Himachal High Court Live In Couple Right To Live Together

भाजपा-अकाली दल का होगा गठबंधन?:चुनाव में दोनों दल साथ आए तो बदलेगी इन सीटों पर तस्वीर; कड़ा होगा मुकाबला – Urban Bjp And Rural Akali Votes Could Change The Contest In Several Punjab Seats

स्वाइन फ्लू:दिल-फेफड़ों के साथ एच1एन1 से आंखों को भी खतरा, नजर में ये बदलाव दिखें तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास – Swine Flu Delhi H1n1 Can Affect Your Lungs Heart And Eyes Vision Symptoms You Should Never Ignore

बंगलूरू:एनएलएसआईयू ने रद्द किया दीक्षांत समारोह, छात्रों को अब कैसे मिलेगी डिग्री? जानें क्या है पूरा मामला – Nlsiu Cancels 2026 Convocation Amid Student And Alumni Opposition Over Bci Chairman, Cji Presence

Leave a Comment